IPL 2021 में आज का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जायेगा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबले से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज व मशहूर कमेंटेटर सबा करीम (Saba Karim) को दिल्ली कैपिटल्स में अहम रोल के लिए चुना गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट जारी करते हुए कहा कि सबा करीम हमारे सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे। उनका किरदार हेड ऑफ़ टैलेंट सर्च का होगा। आपका DC फैमिली स्वागत है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ने पर सबा करीम ने भी ख़ुशी जताई है।सबा करीम टैलेंट स्काउट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के लिए काम करेंगे, वो देश भर से दिल्ली टीम के लिए टैलेंट खोजेंगे और उन्हें टीम में शामिल होने का मौका देंगे। इस नए किरदार को लेकर सबा करीम ने कहा कि मैं दिल्ली के लिए यह किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। हर साल आईपीएल में नया टैलेंट देखने को मिलता है और कई वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी भी इस दौरान हमें देखने को मिलते है। दिल्ली कैपिटल्स एक बेहतरीन टीम है, जिसके साथ मैं काम करने वाला हूँ और मैं नए टैलेंट खोजने में उनकी मदद करूँगा। सबा करीम ने भारत के लिए 1 टेस्ट और 34 एकदिवसीय मुकाबले खेले है, साथ ही हाल ही में वह बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशन के जनरल मेनेजर भी थे। 🚨 ANNOUNCEMENT 🚨Former Indian wicket-keeper Saba Karim has joined our staff as the Head of Talent Search 🙌🏽Welcome to the DC family 💙Read more: https://t.co/BgauUeWbln #YehHaiNayiDilli #IPL2021 pic.twitter.com/SJPK5svt70— Delhi Capitals (Stay Home. Wear Double Masks😷) (@DelhiCapitals) May 2, 2021सबा करीम ने आईपीएल में खिलाड़ियों को लेकर आगे कहा कि इस आईपीएल सीजन सभी खिलाड़ी बेहतरीन तरीके से हौसला दिखा रहे है। इन मुश्किल हालातों में सभी के लिए आसान नहीं होता घर से बाहर रहना लेकिन वह इस टूर्नामेंट में लगातार खेल कर अपना योगदान दे रहे है, जिसके लिए उन्हें श्रेय मिलना चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन काफी अच्छा रहा है। टीम ने पहले 7 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल की है, तो 2 में उन्हें हार मिली है। अंक तालिका में दिल्ली का स्थान दूसरा है। यह भी पढ़ें - एमएस धोनी के घर आया 'नया मेहमान', साक्षी धोनी ने दी अहम जानकारी