IPL 2021 : एमएस धोनी की जीत के लिए प्रार्थना करती हुई दिखाई दी बेटी जीवा, फोटोज हुए वायरल

एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी खेली (Image Source: Instagram/IPLT20.com)
एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी खेली (Image Source: Instagram/IPLT20.com)

आईपीएल (IPL 2021) में कल हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 3 विकेट से मात देकर अंक तालिका में पहला स्थान पक्का कर लिया है। साथ ही दिल्ली टीम अब टॉप 2 में रहेगी, जिसका उन्हें क्वालीफ़ायर 1 में खेलने का फायदा मिलेगा। यह मुकाबला गुरु और शिष्य के बीच था, जिसमें शिष्य ऋषभ पन्त (Rishabh Pant) ने गुरु एमएस धोनी (MS Dhoni) को हरा दिया। इस मैच के दौरान एमएस धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) का प्रार्थना करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है।

आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों की सांसे रुक गई और इस दौरान जीवा सिंह धोनी ने पापा के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आई। एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के सोशल मीडिया पर बने फैन क्लब्स ने जीवा सिंह धोनी का यह फोटो अपलोड किया है, जिसे धोनी के फैन्स काफी मात्रा में पसंद भी कर रहें हैं। जीवा सिंह धोनी अपनी मम्मी साक्षी सिंह धोनी की गोद में बैठी मैच देख रही थी और चेन्नई की जीत के लिए प्रार्थना भी कर रही थी। यह दृश काफी भावुक और 'मोमेंट ऑफ़ द मैच' भी रहा। हालांकि जीवा सिंह धोनी की प्रार्थना व्यर्थ गई और उनके पापा की टीम चेन्नई को आखिरी ओवर में दिल्ली के हाथों पराजय मिली।

एमएस धोनी ने खेली आईपीएल की सबसे धीमी पारी

एक तरफ जहाँ धोनी की बेटी उनकी टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती हुई नजर आई, तो दूसरी तरफ पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई के बल्लेबाज शुरुआत में ही लड़खड़ा गए। हालांकि अम्बाती रायडू और एमएस धोनी ने पारी को संभाला जरुर और दिल्ली के सामने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इस दौरान एमएस धोनी का बल्ला शांत रहा। उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे धीमी पारी खेली। धोनी ने 27 गेंदों पर केवल 18 रन बनायें। उनकी इस पारी में एक भी चौका और छक्का शामिल नहीं रहा। उन्होंने मुश्किल वक्त में अम्बाती रायडू के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी जरुर की।

Quick Links

App download animated image Get the free App now