दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाड़ी फील्डिंग ड्रिल के दौरानदिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के घरेलू खिलाड़ी अश्विन हेब्‍बार (Ashwin Hebbar) ने टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक मजेदार फील्डिंग ड्रिल में अपना कमाल बिखेरा।पता हो कि हेब्‍बार रणजी ट्रॉफी में आंध्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में हेब्‍बार को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। 26 साल के ओपनिंग बल्‍लेबाज का दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए डेब्‍यू करना बाकी है।दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम की मजेदार फील्डिंग ड्रिल का क्लिप दिखाया गया है। वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि अश्विन ने एक दूरी से लक्ष्‍य पर सटीक निशाना लगाया और उनकी टीम के साथियों ने तारीफ की।दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'चीते की चाल और हेब्‍बार की नजर पर संदेह नहीं करते।' View this post on Instagram Instagram Postदिल्‍ली आज केकेआर से भिड़ेगीदिल्‍ली कैपिटल्‍स ने नए सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की लय बिगड़ी और उसे अपने अगले दो मैचों में गुजरात टाइटंस व लखनऊ सुपरजायंट्स से शिकस्‍त मिली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम इस समय आईपीएल 2022 की अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है।दिल्‍ली कैपिटल्‍स का अगला मुकाबला टेबल टॉपर श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में खेला जाएगा।दिल्‍ली कैपिटल्‍स का बचा हुआ लीग चरण का कार्यक्रमदिल्‍ली बनाम केकेआर, 10 अप्रैल, मुंबई, ब्रेबोर्नदिल्‍ली बनाम आरसीबी, 16 अप्रैल, मुंबई, वानखेड़ेदिल्‍ली बनाम पंजाब, 20 अप्रैल, पुणे, एमसीएदिल्‍ली बनाम राजस्‍थान, 22 अप्रैल, पुणे, एमसीएदिल्‍ली बनाम कोलकाता, 28 अप्रैल, मुंबई, वानखेड़ेदिल्‍ली बनाम लखनऊ, 1 मई, मुंबई, वानखेड़ेदिल्‍ली बनाम हैदराबाद, 5 मई, मुंबई, ब्रेबोर्नदिल्‍ली बनाम चेन्‍नई, 8 मई, मुंबई, डीवाय पाटिलदिल्‍ली बनाम राजस्‍थान, 11 मई, मुंबई, डीवाय पाटिलदिल्‍ली बनाम पंजाब, 16 मई, मुंबई, डीवाय पाटिलदिल्ली बनाम मुंबई, 21 मई, मुंबई, वानखेड़े