'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा ने भेजी दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पन्त को शुभकामनाएं

Rahul
Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter
Photo Courtesy : Delhi Capitals Twitter

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आज आईपीएल (IPL 2022) के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना करेगी। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में उतरने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन के लिए हर तरफ से सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत के गोल्डन बॉय और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भी दिल्ली टीम और उनके कप्तान ऋषभ पन्त को अपनी शुभकामनाएं दी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें नीरज चोपड़ा ने दिल्ली की नई जर्सी पहनी हुई और उन्होंने इस दौरान कहा है कि, 'दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ भाई को ऑल द बेस्ट अच्छे से मेहनत करना और खेलना, इस बार आईपीएल की ट्रॉफी को जरुर लेकर आना। पूरी दिल्ली टीम और उनके खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं और मैदान पर रोर मचाना है।' इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने यह वीडियो अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'DC परिवार के लिए एक सुनहरा सन्देश नीरज चोपड़ा की तरफ से।'

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पन्त का IPL रिकॉर्ड

अच्छे कप्तान के साथ ही ऋषभ पंत क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में बेहद विध्वंसक बल्लेबाज भी हैं। अब तक के अपने करियर में उन्होंने मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। पंत ने मुंबई के खिलाफ खेले 12 मैचों में 30 से अधिक की औसत के साथ 332 रन बनाए हैं। पंत ने अपने रन लगभग 144 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 78 के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के साथ कुल तीन अर्धशतक लगाए हैं। पंत अब तक मुंबई के खिलाफ 29 चौके और 17 छक्के लगा चुके हैं।

Quick Links

Edited by Rahul