IPL 2022 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जारी किया टीम का 'नया लोगो'

Photo Courtesy : Lucknow Super Giants Logo
Photo Courtesy : Lucknow Super Giants Logo

आईपीएल (IPL 2022) में पहली बार भाग लेने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने आज टीम का लोगो भी जारी कर दिया है। इससे पहले लखनऊ फ्रैंचाइज़ी ने टीम का नाम दर्शकों की पसंद पूछते हुए रखा था और अब आगामी सीजन के लिए लोगो के रूप में टीम को एक नई पहचान दी गई है। प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित होकर लखनऊ ने यह नया लोगो डिजाईन करवाया है और इसको स्पष्ट करते हुए लखनऊ ने बताया है कि उन्होंने इस प्रकार का लोगो क्यों रखा है।

Ad

लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने इन्स्टाग्राम पर लोगो का वीडियो जारी करते हुए बताया है कि, 'भारत की नवीनतम आईपीएल टीम की ब्रांड पहचान प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेती है। पौराणिक पक्षी गरुड़, जो एक रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है और इसने हमें टीम के लोगो में पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है। गरुड़ हर भारतीय संस्कृति और उप-संस्कृति में सर्वव्यापी है। तिरंगे का रंग पंख में प्रतीकात्मक रूप से लखनऊ सुपर जायंट्स की अखिल भारतीय अपील को दर्शाता है।'

इसके अलावा पक्षी के शरीर को नीले रंग के बल्ले से क्रिकेट के खेल को दर्शाने के लिए बनाया गया है, नारंगी रंग की सीम के साथ एक लाल गेंद भी है। यह एक शुभ 'जय तिलक' की तरह है। यह लोगो और टीम की नई पहचान ऊँची उड़ान भरने और सफलता प्राप्त करने के लिए मजबूत सकारात्मक ऊर्जा से संपन्न है। लखनऊ सुपर जायंट्स हर भारतीय की टीम है। यह एक ऐसी टीम है जो देश को एकजुट करती है। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के इस लोगो को टीम के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया और इसकी पहचान की जानकारी मिलने के बाद सभी ने इसको सरहाया है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications