'मुंबई इंडियंस के लिए यह सबसे ख़राब ऑक्शन में से एक रहा', ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया

Photo Courtesy : BCCI and IPL Websites
Photo Courtesy : BCCI and IPL Websites

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) खत्म हो चुका है। सभी टीमों ने अपनी रणनीति के अनुसार कई दिग्गज और युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। लेकिन पहले दिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का जलवा देखने को नहीं मिला। मुंबई इंडियंस का खेमा पहले दिन की नीलामी में शांत नज़र आया लेकिन दूसरे दिन कुछ खिलाड़ी उनके निशाने पर थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई (Australia Cricket Team) स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का मानना है कि मुंबई इंडियंस हाल ही में आईपीएल मेगा नीलामी में एक बेहतरीन टीम बनाने में सफल नहीं रही।

मुंबई इंडियंस के पूरी टीम, इशान किशन पर धनवर्षा और जोफ्रा आर्चर को बड़ा रिस्क बताते हुए ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस सन्दर्भ में कहा है कि, 'आर्चर पर 8 करोड़ खर्च करना बहुत बड़ा जोखिम है, खासकर इशान किशन पर 15 करोड़ खर्च करने के बाद। पिछले 18 महीनों में उनकी कोहनी की दो बार सर्जरी हुई है, जो एक तेज गेंदबाज की सबसे खराब चोट है। उनके पास रोहित, किशन और सूर्या और फिर टिम डेविड के रूप में नंबर 4 पर एक असहाय शीर्ष क्रम है, जो एक जोखिम भी है। 5वें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा ये भी बड़ा सवाल है।

ब्रैड हॉग ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा है कि, 'गेंदबाजी विभाग उनका सबसे बड़ा सिरदर्द है। उनकी गेंदबाजी में गहराई नहीं है और न ही कोई शीर्ष श्रेणी के स्पिनर हैं। उनके पास पांड्या बंधुओं की तरह फिनिशर भी नहीं हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए यह सबसे ख़राब ऑक्शन में से एक रहा है।' गत चैंपियन अपने कई पूर्व खिलाड़ियों, जैसे ट्रेंट बोल्ट, नाथन कूल्टर-नाइल और क्रुणाल पांड्या को वापस लाने में विफल रहे।

आगामी आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now