Photo Courtesy : Mumbai Indians Twitterआईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) के नाम पर कल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने लगातार बोली लगाई। लेकिन अंत में बाजी मुंबई इंडियंस ने मार ली। हाल ही में खत्म हुए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC Under 19 CWC 2022) में जबरदस्त प्रदर्शन करने का इनाम 'बेबी एबी (Baby Ab)' के नाम से मशहूर ब्रेविस को मिला है। मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में डेवाल्ड ब्रेविस को अपनी टीम में शामिल किया है। ब्रेविस ने आईपीएल और मुंबई टीम में चयनित होने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।मुंबई इंडियंस ने युवा बल्लेबाज पर भरोसा जताया और उन्हें करोड़ों रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई में जगह मिलने पर डेवाल्ड ब्रेविस ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, 'हेल्लो मुंबई इंडियंस और इंडिया। वाह! मैं फ़िलहाल अपनी फीलिंग शेयर नहीं कर पा रहा हूँ। मैं बेहद ही उत्साहित हूँ और मुंबई में शामिल होना मेरे लिए एक सपने का सच होने जैसा रहा है। मैं इस मौके को पा कर बहुत ही खुश हूँ और मैं जीवन भर इस पल को याद रखूंगा। सभी का धन्यवाद मुझपर भरोसा जताने का और मैं बहुत ही उत्साहित हूँ।'Mumbai Indians@mipaltanDreams do come true, Dewald! Welcome to #OneFamily 🤝#MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction10:55 AM · Feb 13, 20225761740Dreams do come true, Dewald! 💙Welcome to #OneFamily 🤝#MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction https://t.co/4e5ksQKSBwहालांकि बेबी एबी की फेवरेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) है लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दी है। मुंबई इंडियंस ने उनका यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला है और उससे पहले उन्होंने ब्रेविस को टीम में शामिल होने पर भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया रखी थी। मुंबई ने पोस्ट अपलोड करते हुए लिखा कि, 'मुंबई इंडियंस - टॉप टैलेंट्स, ब्लू और गोल्ड जर्सी में आपको देखने का इन्तजार नहीं कर सकते बेबी एबी।' डेवाल्ड ब्रेविस ने अंडर 19 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 506 रन बनाये थे। Mumbai Indians@mipaltanMumbai Indians 🤜🤛 Top Talents Can't wait to see you in the Blue & Gold, Baby AB! #OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction @Dewald17Brevis7:33 AM · Feb 12, 2022167601400Mumbai Indians 🤜🤛 Top Talents 💎Can't wait to see you in the Blue & Gold, Baby AB! 💙#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction @Dewald17Brevis https://t.co/iukVGYmZ3A