'बेबी एबी' को चैंपियन टीम ने खरीदा, डीविलियर्स के साथ ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Rahul
डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है
डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है

हाल ही में खत्म हुए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप (ICC Under 19 CWC 2022) में जबरदस्त प्रदर्शन करने का इनाम दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को मिला है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में उनके नाम पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने लगातार बोली लगाई। लेकिन अंत में बाजी मुंबई इंडियंस ने मार ली 'बेबी एबी (Baby AB)' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

डेवाल्ड ब्रेविस ने अंडर 19 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 506 रन बनाये हैं। हालांकि बेबी एबी की फेवरेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) है लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने स्क्वाड में जगह दी है।

'बेबी एबी' को चैंपियन टीम ने खरीदा, डीविलियर्स के साथ ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

(मुंबई इंडियंस - टॉप टैलेंट्स, ब्लू और गोल्ड जर्सी में आपको देखने का इन्तेजार नहीं कर सकते बेबी एबी)

(मुझे नहीं मालूम आरसीबी ने हसरंगा और फाफ पर क्यों पैसा बर्बाद किया उन्हें डेविड वॉर्नर और बेबी एबी के लिए जाना चाहिए था और साथ ही युजवेंद्र चहल को भी जाने दिया)

(बेबी एबी को आरसीबी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बोली नहीं लगाई)

(मुंबई फैमिली में आपका स्वागत है बेबी एबी)

(मुंबई इंडियंस के परिवार में आपका स्वागत है बेबी एबी डीविलियर्स)

(बेबी एबी एंड एबी के बेबी)

(जब आप एबी डीविलियर्स को न खरीद पायें तो बेबी एबी को खरीद लो, पलटन बेबी एबी हमारा हुआ)

(आरसीबी ने बेबी एबी का दिल तोड़ दिया)

(एबी डीविलियर्स ट्रॉफी को छू नहीं पाए लेकिन बेबी एबी आगे ट्रॉफी को छू सकते हैं)

(मुंबई इंडियंस ने बेबी एबी 3 करोड़ में खरीदा, बैंगलोर टीम के फैन्स : यह अजीब जरुर है लेकिन हम इसको स्वीकार करते हैं)

(मुंबई इंडियंस बेबी एबी को खरीदने के बाद : आता माझी सटकली)

(बेबी एबी टू मुंबई इंडियंस)

(बेबी एबी डीविलियर्स आरसीबी के बहुत बड़े फैन हैं लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया)

(माइक हेसन ने डेवाल्ड ब्रेविस के लिए बिड तक नहीं किया बैंगलोर के फैन्स इस समय)

Quick Links