5 बार की आईपीएल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आज अपना नया टीम एंथम लॉन्च कर दिया है। सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से यह गाना रिलीज़ किया, जिसमें टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी गाने पर डांस करते हुए नजर आये। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) समेत कई युवा खिलाड़ी भी नजर आये हैं। मुंबई इंडियंस के नए गाने का नाम 'MI बोलके....खेलेंगे' है साथ ही हैशटैग में दिल खोल के लिखा हुआ है।मुंबई इंडियंस ने नए धमाकेदार एंथम को जारी करते समय कैप्शन में लिखा कि, 'MI बोलके....खेलेंगे। मुंबई इंडियंस की पलटन (फैन्स), हमारे खिलाड़ियों के लिए ब्लू एंड गोल्ड में कुछ शोर मचाएं। क्योंकि हम एक धमाकेदार नया गाना पेश कर रहे हैं। इस वीडियो में खिलाड़ियों के अलावा मुंबई इंडियंस के फैन्स भी पूरे जोश के साथ टीम का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आये। साथ ही इस बार नए खिलाड़ियों से सजी मुंबई टीम को उनके फैन्स पूरा सपोर्ट करते हुए नजर आ रहें हैं।Mumbai Indians@mipaltan𝑴𝑰 𝒃𝒐𝒍𝒌𝒆...𝒌𝒉𝒆𝒍𝒆𝒏𝒈𝒆 #DilKholKe Paltan, make some noise for our boys in Blue & Gold as we present a धमाकेदार new song! 🤩#OneFamily #MumbaiIndians #TATAIPL8:00 AM · Apr 6, 20223353506𝑴𝑰 𝒃𝒐𝒍𝒌𝒆...𝒌𝒉𝒆𝒍𝒆𝒏𝒈𝒆 #DilKholKe 💪😎Paltan, make some noise for our boys in Blue & Gold as we present a धमाकेदार new song! 🤩💙#OneFamily #MumbaiIndians #TATAIPL https://t.co/rtQclJ1vqsआपको बता दें कि IPL 2022 के 14वें मैच में आज कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस के खिलाफ (KKR vs MI) पुणे में है। मुंबई इंडियंस आज केकेआर के खिलाफ सीजन का तीसरा मुकाबला खेल रही है। पहले दो मुकाबलों में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले तीन मुकाबलों में दो में जीत और एक में हार का सामना किया है।केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टिम साउदी एवं शिवम मावी की जगह पैट कमिंस एवं रसिख सलाम को शामिल किया गया। मुंबई इंडियंस की टीम में अनमोलप्रीत सिंह और टिम डेविड की जगह सूर्यकुमार यादव और डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया गया।