IPL 2023 : MI vs PBKS मुकाबले को लेकर दिग्गज की बड़ी प्रतिक्रिया, इस टीम को बताया विजेता

मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2023 में खेलेगी अपना छठा मैच
मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2023 में अपना छठा मुकाबला खेलेगी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने मुंबई इंडियंस (MI) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मुकाबले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम को इस मैच को जीतने के लिए पसंदीदा माना है।

Ad

अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स बीच आज होने वाले मुकाबले का प्रीव्यू करते हुए इस पूर्व भारतीय ओपनर ने अपनी राय दी और कहा कि मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल करनी चाहिए। चोपड़ा ने कहा,

मैं मुंबई के पक्ष में हूँ क्योंकि ये टीम पंजाब की तुलना में ज्यादा सॉलिड लग रही है। अगर आप दोनों टीमों को मिलाकर तुलना करें, तो मुंबई के पक्ष में तराजू ज्यादा भारी लगता है। इसलिए मुंबई को जीतना चाहिए।

मुंबई का बल्लेबाजी क्रम खतरनाक - आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया कि पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग विजेता मुंबई इंडियंस के पास एक मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। चोपड़ा ने कहा,

मुंबई ने बल्लेबाजी के संबंध में सही संयोजन खोज लिया है। रोहित शर्मा को थोड़े रन और बनाने होंगे। इशान किशन अभी अच्छा समय बिता रहे हैं। कैमरन ग्रीन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, उनके पास बल्लेबाजी में गहराई है।

इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने आगे बात करते हुए कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि यदि जोफ्रा आर्चर फिट और उपलब्ध हैं तो वह मुंबई की अंतिम 11 में होंगे और इस तरह की स्थिति में जेसन बेहरनडॉर्फ या राइली मेरेडिथ को उनके लिए जगह बनानी होगी।

बता दें कि आईपीएल 2023 के शुरूआती मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने खेले पिछले तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। मुंबई को अपने 5 मैचों में 3 जीत तो 2 में हार झेलनी पड़ी है। लगातार मिली तीन जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम का हौसला काफी बुलंद होगा और वे अपने इस जीत के कारवां को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। फिलहाल मुंबई इंडियंस अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications