IPL 2023 : DC का मुख्य खिलाड़ी आज के मुकाबले से हुआ बाहर, बड़ी वजह से लौटा अपना देश

Rahul
Photo Courtesy : IPL and BCCI
Photo Courtesy : IPL and BCCI

IPL 2023 में आज डबल हेडर यानी दो मुकाबलों का आयोजन होना है। दोपहर में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा, तो शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का सामना मेजबान दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। बैंगलोर के खिलाफ होने वाले इस अहम मुकाबले से पहले दिल्ली टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) इस मुकाबले में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। वह एक निजी कारण के तहत दक्षिण अफ्रीका वापस लौट गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि, 'आधिकारिक बयान - दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया को निजी आपात स्थिति के कारण शुक्रवार देर रात को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज शाम के मुकाबले के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।' एनरिक नोर्किया के अचानक से वापस लौटने के पीछे का कोई बड़ा कारण होगा, इसलिए वह कल रात ही अपने देश लौट गए। हालांकि आधिकारिक सूचना में कारण का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैन्स ने कमेन्ट करते हुए उनके लिए प्रार्थना की है।

𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐒𝐭𝐚𝐭𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 Owing to a personal emergency, Delhi Capitals fast bowler Anrich Nortje had to leave for South Africa late on Friday night. He will be unavailable for this evening’s game against Royal Challengers Bangalore. https://t.co/lig7mfgLan

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस आईपीएल में अच्छा नहीं रहा है। पहले 9 मुकाबलों में टीम को केवल 3 में जीत मिली है जबकि 6 में हार का सामना किया है। बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली टीम को यह मैच जीतना जरुरी है। यदि वह जीत प्राप्त करते हैं तो टूर्नामेंट में बने रहेंगे वर्ना मुश्किलें खड़ी हो सकती है। बात अगर एनरिक नोर्किया के प्रदर्शन की करें तो उन्होंने 8 मैचों में शिरकत की है और 7 विकेट हासिल किये हैं। इस सीजन बैंगलोर के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में दिल्ली को हार मिली थी, जिसमें नोर्किया का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। उन्होंने RCB के खिलाफ 4 ओवर में 31 रन दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं किया था।

Quick Links

Edited by Rahul
Be the first one to comment