IPL 2023: वानखेड़े स्टेडियम में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, मुंबई इंडियंस ने साझा की तस्वीर

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कल मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के साथ था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई को सपोर्ट करने पहुंचे। इसी कड़ी में बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे। मुंबई इंडियंस ने खुद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जो इस समय काफी वायरल भी हो रही है।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें शाहिद कपूर वानखेड़े स्टेडियम में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में शाहिद ब्लू डेनिम व्हाइट टी-टीशर्ट और ब्लू डेनिम शर्ट पहने काफी कूल नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-

जब वी मेट इन वानखेड़े।
Ad

मुंबई द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि शाहिद को स्टेडियम में देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही कुछ फैंस कमेंट्स में शाहिद के फिल्म और डॉयलॉग लिखकर उनके लिए अपना प्यार भी दर्शा रहे हैं।

बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने अपने 20 ओवरों में 199 रन बनाए थे। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 68 और फाफ डू प्लेसी ने 65 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं जवाब में सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी सबपर भारी नजर आई। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा फिर कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन इशान किशन की 21 गेंदों पर 42 रन और सूर्यकुमार की 35 गेंदों पर 83 रनों की पारी मुंबई को जीत की तरफ ले गई और अंत में नेहल वढेरा ने 52 रनों की नाबाद पारी ने मुंबई को एकतरफा जीत दिला दी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications