IPL 2023 : सूर्यकुमार यादव के सामने RCB ने टेके घुटने, मुंबई इंडियंस ने एकतरफा चेज किये 200 रन

cricket cover image

वानखेड़े के मैदान पर आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने रनों की छड़ी लगाते हुए बैंगलोर को 6 विकेट के नुकसान पर 199 रनों पर पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी पारी खेली और मेजबान टीम ने आसानी के साथ इस टारगेट को 17वें ओवर में हासिल कर लिया।

Ad

मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाजी करने आये कप्तान रोहित शर्मा आज फिर एक बार फ्लॉप रहे। उन्होंने 8 गेंदों पर 7 रन बनाये लेकिन इशान किशन ने 21 गेंदों पर 42 रनों की जोरदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 ही छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार यादव ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर 140 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों पर 83 रन बनाये उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। जबकि नेहल वढेरा ने 52 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए मुंबई को एकतरफा जीत दिला दी। बैंगलोर की तरफ वनिंदु हसरंगा और विजयकुमार विषाक ने 2- 2 विकेट प्राप्त किये।

इससे पहले फाफ डू प्लेसी के साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली को पहले ही ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ ने 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। उसके बाद अनुज रावत भी 6 रन बनाकर बेहरनडॉर्फ का शिकार बने। दो विकेट गिरने के बाद मेहमान टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। लेकिन यहाँ से ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डू प्लेसी ने ताबड़तोड़ पारियां खेली और दोनों ने मिलकर 62 गेंदों में 120 रन जोड़ दिए। ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दूसरी तरफ डू प्लेसी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों पर 65 रन बनाये जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

ग्लेन मैक्सवेल फाफ डू प्लेसी का विकेट गिरने के बाद बैंगलोर की पारी फिर से लड़खड़ा गई। एक समय पर टीम का स्कोर 220 से भी ऊपर का लग रहा था लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बैंगलोर 199 रनों पर रोक दिया था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications