IPL 2023: MI vs RCB मैच के दौरान नवीन-उल-हक की इन्स्टा स्टोरी से विराट कोहली के फैन्स हुए नाराज

Photo Courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story
Photo Courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला मुंबई इंडियंस (RCB vs MI) के खिलाफ था। इस मैच को देखने के लिए कई फैंस वहां पहुंचे थे। इसी बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) भी टीवी पर इस मैच को देख रहे थे। उनके इस मैच से जुड़े एक पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया और विराट के फैंस उनके इस पोस्ट से थोड़े नाखुश भी दिखे।

Ad

दरअसल, नवीन उल हक ने इस मैच की शुरुआत में अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक स्टोरी साझा की। इस स्टोरी में वो आम खाते हुए टीवी पर इस मैच को देख रहे थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- स्वीट मैंगो।

Photo courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story
Photo courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story

इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर साझा की जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हारने वाली थी और मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 27 गेंदों में सिर्फ 8 रन चाहिए थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-

Ad
इनके साथ राउंड 2। मेरे खाए हुए अब तक के सबसे अच्छे आमों में से एक।
Photo courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story
Photo courtesy: Naveen-ul-haq Instagram story

उनकी इस स्टोरी को फैंस आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के दौरान हुए मैच से जोड़ने लगे। बता दें, इस मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच बहस हुई थी जो काफी चर्चाओं का विषय बनी थी। इसके बात लखनऊ के गुजरात टाइटंस के साथ मैच के दौरान भी कोहली ने ऐसी ही एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो टीवी में मैच को देखते हुए नजर आए थे। इसे भी फैंस ने कोहली और नवीन के बीच हुए विवाद से जोड़ा था।

Ad

एक बार फिर से नवीन-उल-हक की तस्वीर ने इस विवाद को हवा दी है। फैंस का कहना है कि इस विवाद के कारण ही नवीन इस मैच में बैंगलोर के हारने पर स्टोरी पोस्ट कर रहे हैं।

बता दें, इस मैच में बैंगलोर को 6 विकेटों से हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 16.3 ओवरों में ही 200 रन बना लिए थे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications