IPL 2023 : 'सिर्फ एक ही लक्ष्‍य के साथ आए थे', MI की जीत के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने आसानी से सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी
रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने आसानी से सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के अपने आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को धूल चटा दी। वानखेड़े स्‍टेडियम पर टूर्नामेंट के 69वें मैच में मुंबई की पलटन ने एक बार फिर 200 रन के स्‍कोर को सफलतापूर्वक हासिल किया। मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खुलासा किया कि उनकी टीम किस एकमात्र लक्ष्‍य के साथ मैदान पर उतरी थी।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (56) ने कप्‍तानी पारी खेली और कैमरन ग्रीन (100*) के साथ दूसरे विकेट के लिए 128 रन की शतकीय साझेदारी की। मैच के बारे में बात करते हुए कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा कि हमारी टीम केवल जीत के इरादे से खेलने आई थी।

उन्‍होंने कहा, 'हम जीत की मानसिकता के साथ आए थे और इसके अलावा किसी चीज की चिंता नहीं थी। हमें बस सर्वश्रेष्‍ठ नतीजे की उम्‍मीद थी। मैंने अभी किसी से बात नहीं की है। अगर हम प्‍लेऑफ में नहीं पहुंचते हैं तो खुद को दोषी ठहराएंगे। अगर हम प्‍लेऑफ में पहुंचे तो लड़कों को श्रेय जाएगा। पिछले साल हमने आरसीबी को बड़ी मदद पहुंचाई थी। इस साल हमें उम्‍मीद है कि नतीजा हमारे पक्ष में होगा।'

मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रोहित शर्मा की यह बात सही भी निकली और दिन के दूसरे मुकाबले में आरसीबी को गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी। इस तरह मुंबई इंडियंस प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी।

बहरहाल, रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'हमने टूर्नामेंट की अच्‍छी शुरुआत नहीं की, लेकिन टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ चीजें ठीक की। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो हमने अहम पल गवाएं और पंजाब व लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में गलती की। हम इस पर ज्‍यादा ध्‍यान नहीं दे सकते हैं। कभी तो यह साथ नहीं निभाते हैं, जो कि ठीक है।'

मुंबई इंडियंस का बुधवार को लखनऊ सुपरजायंट्स से एलिमिनेटर मैच में सामना होगा। यह मुकाबला चेन्‍नई के चेपॉक स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications