आईपीएल के 50वें मुकाबले में शनिवार (6 मई) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आएं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। पत्नी अनुष्का शर्मा के विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरदिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर के अगले मुकाबले से पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। विराट ने खुद इसकी तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। विराट द्वारा शेयर किए गए इस फोटो में अनुष्का शर्मा नारंगी आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं विराट इस फोटो में ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर काफी रोमांटिक है। फैंस को इस कपल की यह फोटो काफी पसंद आ रही है। लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postगौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपने लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस का भी खूब प्यार मिलता है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को विरुष्का नाम भी दिया है।आपको बता दें कि विराट इस समय आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए एक्शन में नजर आ रहे हैं। उनकी टीम को अपना अगला मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। खास बात यह है कि यह विराट कोहली दिल्ली के ही रहने वाले हैं। ऐसे में वह इस मैच में बतौर लोकल ब्वॉय की तरह खेलते नजर आएंगे। विराट दिल्ली की पिच से भलीभांती परिचित हैं। ऐसे में फैंस यही उम्मीद करेंगे की उनका बल्ला इस मुकाबले में चले और वह बड़ी पारी खेले।