IPL 2024 Auction : सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद मिचेल स्टार्क का बयान आया सामने, KKR फैन्स को बोली बड़ी बात

cricket cover image

आईपीएल (IPL 2024) के लिए आज मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया है। इस ऑक्शन में अब तक ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का बोलबाला रहा है। दरअसल, इस खिलाड़ी पर ऑक्शन में 24.75 करोड़ की बोली लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यह आईपीएल ऑक्शन इतिहास की भी सबसे बड़ी बोली थी जो स्टार्क के नाम रही। केकेआर के साथ जुड़कर मिचेल स्टार्क काफी खुश नजर आए। उन्होंने एक वीडियो के जरिए केकेआर की टीम और फैंस को धन्यवाद कहा है।

Ad

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिचेल स्टार्क ने कहा कि, ‘नमस्ते, केकेआर फैंस, मैं इस साल के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं। ईडन गार्डन्स में अपने घरेलू दर्शकों के बीच खेलने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकता। मैं आप सबसे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। आमी केकेआर।’ स्टार्क का यह वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। फैंस स्टार्क के इस वीडियो में कमेंट्स के जरिए उन्हें ऑक्शन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।’

Ad

वहीं मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने पर मिचेल स्टार्क ने जियो सिनेमा से भी बात की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि, ‘यह बिल्कुल चौंकाने वाला था। मेरी पत्नी एलिसा अभी महिला टीम के साथ भारत में है। ऐसे में उसके पास मेरे से भी ज्यादा जल्दी अपडेट्स आ रहे थे जो मैं स्क्रीन पर देख रहा था। यह चौंकाने वाला था पर मैं उत्साहित हूं।’

आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में आज मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। दोनों लगातार एक दूसरे से बड़ी बोली स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करने के लिए लगा रहे थे। हालांकि कोलकाता ने अंत में यह बाजी मारी और 24.75 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर मिचेल स्टार्क को केकेआर में शामिल किया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications