IPL 2024: भोजपुरी कमेंट्री में अश्लील भाषा के इस्तेमाल पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

(Photo Courtesy: IPLt20.com)
(Photo Courtesy: IPLt20.com)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का रोमांच शुरू हो चुका है। इस लीग में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस बार आईपीएल में कई भाषाओं में कमेंट्री की जा रही है। इन्हीं में से एक लोकप्रिय भाषा भोजपुरी (Bhojpuri) भी है। फैंस को इस भाषा में कमेंट्री काफी पसंद आती है। पर हाल ही में भोजपुरी के कमेंटेटर द्वारा मैच के दौरान कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जिस पर फैंस भड़क गए है। यह पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच हुए मुकाबले का है।

Ad

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने शानदार छक्का जड़ा था। उन्होंने यह शॉट कोलकाता के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की गेंद पर जड़ा था। उनके शॉट को देख हर कोई दंग रह गया था। इसी छक्के की तारीफ करते हुए भोजपुरी में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर ने अश्लील भाषा का प्रयोग किया। जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडियाप पर इसके बाद फैंस काफी भड़के हुए हैं। वह लगातार भोजपुरी कमेंटटर पर उंगली उठा रहे हैं।

भोजपुरी कमेंटेटर पर भड़के फैंस

Ad

(तुम समझते थे कि भोजपुरी गाने और फिल्में ही अश्लील होती हैं। मगर अब इनकी कमेंट्री भी सुन लो)।

Ad
Ad

(हद हो गई है अश्लीलता की, ताज्जुब की बात तो ये है कि कमेंट्री जिसे करोड़ों लोग सुनते हैं, ऐसा बोलने का कोई हिम्मत कैसे कर लेता है)।

Ad

(ऐसी भाषा का प्रयोग करने वाले को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसी चीज है जिसे ज्यादातर परिवार के सभी सदस्य अपनी खाने की मेज पर देखते हैं। दो अर्थ पंक्ति वाली ऐसी घटिया टिप्पणी भोजपुरी के प्रचार-प्रसार के पूरे उद्देश्य को ही खत्म कर देगी जियो सिनेमा को इस पर एक्शन लेना चाहिए)।

(ये कौन सड़कछाप आदमी भोजपुरी में कमेंट्री कर रहा है? इसे चौराहे पर चार जूता मारने वाला कोई नहीं है क्या? ये क्या बदतमीज़ी चल रही है भोजपुरी के साथ? पूर्वांचल के लोगों ने भांग खा ली है क्या? आपकी भाषा को दुनियाभर के सामने बेइज्जत किया जा रहा है और आप ताली पीट रहे हैं? आपका स्वाभिमान कहाँ चला गया है? कहाँ मर गये हैं भोजपुरी के नाम पर चाँदी काटने वाले लोग? भोजपुरी गीतों की अश्लीलता अब क्रिकेट कमेंट्री तक आ गई और करोड़ों लोगों के सामने परोसी गई)।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications