IPL 2024 : MS Dhoni के आखिरी मुकाबले को लेकर फैंस हुए निराश! सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे हैं चेपॉक में आखिरी मुकाबला (Photo Courtesy: X)
महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे हैं चेपॉक में आखिरी मुकाबला! (Photo Courtesy: X)

Fans on MS Dhoni Last Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। यह मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक में खेला जा रहा है। माना जा रहा है कि फैंस के चहेते चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े स्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज आखिरी बार चेपॉक में खेल रहे हैं। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन मैच के शुरुआत के पहले सीएसके ने अपने एक ट्वीट से फैन के मन में हलचल बढ़ा दी है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘सभी सुपरफैंस से विनती है कि वह मैच के बाद भी स्टेडियम में बने रहे क्योंकि कुछ खास आने वाला है।’ सीएसके के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिय पर फैंस के बीच धोनी के आखिरी मुकाबले को लेकर हलचल बढ़ गई है। सीएसके के ट्वीट के बाद फैंस लगातार महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। फैंस यह सोचकर निराश भी है कि उन्हें अब माही का मैजिक देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि माही आज आखिरी बार खेल चेपॉक में खेल रहे हैं या इसके बाद भी खेलना जारी रखेंगे यह बात मैच के बाद ही साफ हो पाएगा।

MS Dhoni के आखिरी मुकाबले को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(चेपॉक में आज कुछ भी हो मेरे लिए वह मायने नहीं रखता। आप एक महानतम खिलाड़ी है जिन्हें मैंने अपने जीवन में देखा है थाला।)

Ad

(क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी मुकाबला है।)

Ad

(क्या चेन्नई से बिल्कुल नहीं सुनाई देगा या नहीं?)

Ad

(हम हर बार एक और सीज़न के बारे में नहीं कह सकते। आइए हम उन्हें हमेशा के लिए खुश रखें। वह केवल फैंस के लिए खेलते हैं।' जब मैं आपको स्क्रीन पर देखता हूं तो सब कुछ भूल जाता हूं। आप हममें से कई लोगों के लिए खास हैं। धन्यवाद माही।)

Ad

(धोनी और चेपॉक की एक लव स्टोरी है। यह नहीं भूला जा सकता जो उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए किया है।)

Ad

(उनके फेयरवेल के लिए आज बिल्कुल तैयार नहीं हूं। मैं आज बिल्कुल रोने वाला हूं। कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता है।)

Ad

(हम आपको हमेशा याद करते रहेंगे।)

Ad

(थाला एक आखिरी बार।)

(कोई मत कहो वह आखिरी बार खेल रहे हैं। मैं अभी से रो रहा हूं।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications