IPL 2024 : एमएस धोनी के लगातार तीन छक्कों पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब, हार्दिक पांड्या की जमकर की धुनाई

Neeraj
धोनी ने पांड्या को लगातार तीन छक्के जड़े (Images: IPL website)
धोनी ने पांड्या को लगातार तीन छक्के जड़े (Images: IPL website)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच हो रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी फैंस के लिए बेहद खास रही, क्योंकि उन्हें एमएस धोनी (MS Dhoni) का जलवा देखने को मिला। धोनी ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की धुनाई करते हुए लगातार तीन छक्के लगाकर महफिल लूट ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 8 के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (69) और शिवम दुबे (66*) ने पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े।

सीएसके की पारी का आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या ने किया। उन्होंने दूसरी गेंद पर डैरिल मिचेल को आउट करके पवेलियन की राह दिखाई, जिसके बाद धोनी क्रीज पर उतरे। धोनी ने आते ही अगली तीन गेंद पर छक्के जड़ते हुए फैंस का दिन बना दिया। धोनी ने 4 गेंदों में 20* रन बनाये और सीएसके ने 206/4 का स्कोर खड़ा किया। धोनी के छक्कों को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई है।

धोनी के लगातार तीन छक्कों को लेकर आई कुछ प्रतिक्रियाओं पर एक नजर:

(एमएस धोनी ने पहली तीन गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए।)

(2011 में धोनी और 2024 में धोनी। अब तक के सबसे महान।)

(एमएस धोनी अब तक के सबसे महान फ़िनिशर। वह 42 साल के हैं और वह 20वें ओवर में आए और उन्होंने 4 गेंदों में 6,6,6,2 रन बनाए। यह माही की ओर से अविश्वसनीय है।)

(धोनी को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ले लो बीसीसीआई।)

(एमएस धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर।)

(हार्दिक पांड्या के खिलाफ एमएस धोनी की छक्कों की हैट्रिक।)

(हार्दिक पांड्या को छक्का जड़ने के बाद एमएस धोनी:)

(जब थाला ने हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर छक्का लगाया तो रोहित शर्मा मुस्कुरा रहे थे, सभी को यह पसंद आया।)

(वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या की जो थोड़ी बहुत उम्मीद थी, उसे थाला ने अकेले ही खत्म कर दिया।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now