IPL ऑक्शन में SA के इस तेज गेंदबाज पर बड़ा दांव लगाएगी मुंबई इंडियंस, आर अश्विन ने कही बड़ी बात

India Cricket WCup
वर्ल्ड कप में कोएट्जी ने गेंदबाजी में किया था जबरदस्त प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर भी हर दिन बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। सभी टीमों ने अपनी रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर अपना दाव लगाएंगी। इसी बीच मिनी ऑक्शन के पहले भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बताया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस बार किस खिलाड़ी पर बड़ा दाव लगा सकती है।

Ad

आर अश्विन ने अपने ऑफिशियल युट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि, ‘गेराल्ड कोएट्जी एक मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी की तरह दिखते हैं। सुनहरे पट्टी की साथ नीली जर्सी और वानखेड़े के मैदान पर गेंदबाजी करते हुए। वह पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दिखते हैं। अगर वह किसी और के लिए नहीं जाते हैं तो वह इस खिलाड़ी के लिए जाएंगे। मेरे अनुसार वह मिचेल स्टार्क के लिए भी नहीं जाएंगे।’

आर अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के युवा प्रमुख खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी पर यह बड़ा बयान उनके वर्ल्ड कप में कमाल के प्रदर्शन को देखते हुए दिया है। वर्ल्ड कप 2023 में कोएट्जी ने कमाल का प्रदर्शन अपनी टीम के लिए किया था। उन्होंने आठ वर्ल्ड कप मुकाबले में 20 विकेट झटके थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कोएट्जी ने अंत तक लड़ाई लड़ी थी। उनके इस प्रदर्शन की तारीफ कई क्रिकेट दिग्गजों ने भी की थी।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में बोली लगाने के लिए इस चैंपियन फ्रेंचाइजी के पास 17.5 करोड़ का पर्स है। ऐसे में वह सावधानी से अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों पर दाव लगाना चाहेगी। हालांकि आर अश्विन की सलाह के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस गेराल्ड कोएट्जी पर अपना दाव लगाती है या नहीं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications