IPL 2024 : वानखेड़े स्टेडियम में दिखा रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का याराना, MI ने दिल जीतने वाले वीडियो किया साझा 

Neeraj
Picture Courtesy: Mumbai Indians Instagram Snapshots
Picture Courtesy: Mumbai Indians Instagram Snapshots

पांच बार आईपीएल (IPL 2024) का ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की टीम बाकी टीमों की तरह 17वें सीजन की तैयारियों में व्यस्त है। मुंबई के स्क्वाड ने अपना प्री-ट्रेनिंग कैंप अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में लगाया हुआ है, जिसमें सभी खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी दौरान फैंस को एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला, जिसमें नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से गले मिलते नजर आये।

मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के दौरान मैदान पर होते हैं। इसी बीच पांड्या खुद चलकर रोहित शर्मा के पास जाकर उन्हें गले लगाया। रोहित भी इस दौरान मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। एमआई ने वीडियो के कैप्शन में दोनों खिलाड़ियों का जर्सी नंबर 45, 33 लिखा है।

आप भी देखें यह वीडियो:

एमआई के पोस्ट पर फैंस का खूब प्यार बरस रहा है और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'इस पल का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।'

गौरतलब है कि आईपीएल के 17वें सीजन में दाएं हाथ के ऑलराउंडर पांड्या टीम का नेतृत्व करते दिखेंगे। मिनी ऑक्शन में ट्रेड के जरिये खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने पांड्या को अपना कप्तान घोषित कर दिया था। हालाँकि, कुछ फैंस और पूर्व दिग्गजों को फ्रेंचाइजी का यह फैसला सही नहीं लगा था।

वहीं, फैंस इस चीज़ को लेकर भी काफी उत्साहित थे कि एमआई कैंप में रोहित और पांड्या जब मिलेंगे तो उस समय कैसे रिएक्ट करेंगे। हालाँकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसा लग रहा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच कप्तानी को लेकर किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है। पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पहले ही कहा था कि उन्हें कप्तानी के दौरान जब भी जरूरत पड़ेगी वो रोहित से मदद लेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now