IPL 2024: 'मैं तुझे कुछ नहीं होने दूंगा...', MS Dhoni के पैर छूने वाले फैन ने किया बड़ा खुलासा

गुजरात टाइटंस खिलाफ मुकाबले में फैन ने छूए थे माही के पैर (Photo Courtesy: X)
गुजरात टाइटंस खिलाफ मुकाबले में फैन ने छूए थे माही के पैर (Photo Courtesy: IPL X)

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग को खत्म हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं। आईपीएल में इस बार फैंस के एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन मुकाबले और खास पल देखने को मिले। खासतौर पर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज सातवें आसमान पर रहा। फैंस धोनी को खेलते देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आए थे। आईपीएल के दौरान एक पल ऐसा भी आया था जब अहमदाबाद में एक फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूए थे। धोनी के पैर छूने वाले इस फैन की थाला खास मदद करने वाले हैं।

अपने फैन की सर्जरी करवाएंगे महेंद्र सिंह धोनी

अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। उस वक्त एक फैन दर्शक दीर्घा से दौड़ते हुए मैदान पर पहुंच गया था और उसने धोनी के पैर छूए थे। इस फैन के पीछे सुरक्षाकर्मी तेजी से दौड़े थे तभी धोनी ने फैन के कंधे पर हाथ रख सुरक्षाकर्मियों को समझाया था और फैन को वापस भेजा था। धोनी के पैर छूने वाले इस फैन ने अब बड़ा खुलासा किया है।

फोक्सड इंडियन नाम के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन इंटरव्यू देने पहुंचा था। इंटरव्यू में फैन ने बताया कि ‘धोनी भाई ने मुझसे पूछा कि तुम्हारी सांस क्यों फूल रही है तब मैंने अपनी नाक के दिक्कत के बारे में बताया। मैंने बताया कि मेरी नाक की सर्जरी होने वाली है और मैं आपसे मिलना चाहता था।’

फैन ने आगे बताया कि ‘धोनी भाई ने मुझसे कहा कि सर्जरी के बारे में ज्यादा मत सोचना वो मैं संभाल लूंगा। तुम्हें कुछ नहीं होगा और घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी बताया कि मुझे हाथ नहीं लगाना है।’

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी धमाकेदार फॉर्म में नजर आए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए धोनी ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। माही के 14 मुकाबलों में 161 रन बनाए। फैंस ने आईपीएल के दौरान माही के बल्लेबाजी का जमकर आनंद लिया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
App download animated image Get the free App now