IPL 2024: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना मुंबई इंडियंस को पड़ा भारी, इंस्टाग्राम पर गंवाए कई लाख फॉलोअर्स

cricket cover image

आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर इसी महीने 19 दिसंबर को ऑक्शन का आयोजन होना है। आईपीएल के अगले सीजन का यह ऑक्शन दुबई के कोका कोला एरिना में होगा। वहीं इस ऑक्शन से पहले आईपीएल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने शुक्रवार को चौंकाने वाला फैसला करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। मुंबई इंडियंस से इस फैसले से फैंस काफी नाराज नजर आए। फैंस की नाराजगी मुंबई इंडियंस को भी भारी पड़ी और उन्हें इंस्टाग्राम पर बड़ा नुकसान हुआ।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल को 4.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स ने टीम का साथ छोड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। फैंस अभी भी यही चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ही करें हालांकि फ्रेंचाइजी ने अब फैसला ले लिया ऐसे में आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक या दो नहीं बल्कि पांच बार खिताब अपने नाम किया है। रोहित ने जब से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली तब से टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर साल नई ऊचाइंयों को छूआ।

आपको बता दें कि पिछले सीजन तक हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि आईपीएल 2024 के पहले मुंबई ने हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें अब टीम का नया कप्तान बना दिया है। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर भी मुंबई इंडियंस से ही शुरू हुआ था। वह लंबे समय तक रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के लिए खेल चुके हैं। पर अब हार्दिक के लिए यह गौरव की बात होगी कि रोहित शर्मा अब उनकी कप्तानी में खेलेंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications