IPL 2024: 'आप हमेशा हमारे कप्तान रहेंगे’ रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन होना है। इस ऑक्शन से पहले पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अगले सीजन के लिए बड़ा फैसला किया है। दरअसल, मुंबई ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह पर हार्दिक इस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं रोहित की कप्तानी से हटाने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनके लिए एक खास मैसेज आर वीडियो शेयर किया है।

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को खास मैसेज दिया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित के लिए लिखा कि ‘2013 में आपने कप्तानी का कार्यभार संभाला। आपने जीत और हार में विश्वास के रखने को कहा, आपने हंसने को कहा। 10 साल और 6 ट्रॉफियां के साथ हम यहां हैं। हमारे हमेशा के कप्तान। आपकी विरासत नीले और सोने के रंग में उकेरी जाएगी। धन्यवाद कैप्टन रोहित शर्मा।’ फैंस को भी रोहित शर्मा के लिए मुंबई इंडियंस द्वारा लिखा मैसेज पसंद आ रहा है। हालांकि फैंस अभी तक यह जान चौंके हुए हैं कि रोहित शर्मा अब टीम की कप्तानी करते हुए आईपीएल में नजर नहीं आएंगे।

मुंबई इंडियंस ने इस मैसेज के साथ रोहित शर्मा का एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह टीम के नए और पुराने खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में रोहित मुंबई इंडियंस की जर्सी में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनाया है। रोहित की कप्तानी जाने के बाद अब वह टीम में बतौर बल्लेबाज एक्शन में नजर आएंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now