IPL 2024 : रविचंद्रन अश्विन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जो मिनी ऑक्शन में बिकेगा सबसे महंगा, देखें वीडियो 

Photo Courtesy: Ravichandran Ashwin Instagram Snapshots
Photo Courtesy: Ravichandran Ashwin Instagram Snapshots

विश्व की सबसे फेमस टी20 लीग्स में से एक आईपीएल (IPL 2024) के 17वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है, जिसमें इस बार क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। आईपीएल द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, 333 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला इस बार ऑक्शन में होगा। वहीं, इस दौरान फैंस के साथ-साथ क्रिकेटरों ने भी ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों के नाम के बारे में भविष्वाणी करनी शुरू कर दी है। इसमें भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का नाम भी शामिल है।

Ad

वर्तमान में समय में अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। फैंस की तरह वो भी ऑक्शन को लेकर काफी उत्साहित हैं। अश्विन ने सबसे महंगे खिलाड़ी के नाम को लेकर अपना अंदाजा लगाया है। हालाँकि, इसके लिए उन्होंने काफी अनोखा तरीका चुना। दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किये वीडियो में वह हर बार दो खिलाड़ियों को विकल्प में शामिल करते गए और अपने मुताबिक महंगे बिकने वाले खिलाड़ी को चुनते थे। इसके बाद वो उस खिलाड़ी की तुलना अगले विकल्प वाले खिलाड़ी से कर रहे थे।

इस वीडियो में अश्विन ने डैरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, हसरंगा, शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया। वीडियो के आखिरी में पता चला कि अश्विन के मुताबिक मिचेल स्टार्क पर ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे बरसेंगे। अश्विन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,

क्या मेरा अनुमान सही होगा?

गौरतलब है कि ऑक्शन में शामिल होने वाले 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी (2 एसोसिएट) खिलाड़ी शामिल हैं। कुल खिलाड़ियों में 116 कैप्ड, 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट खिलाड़ी हैं। 10 फ्रेंचाइजी को मिलाकर कुल 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कौन सा खिलाड़ी ऑक्शन में सबसे ज्यादा कमाई करेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications