IPL 2024: सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने जीता अपने खास फैन का दिल, इस तरह पूरी की विश, देखें वीडियो

खास फैन के साथ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Courtesy: Twitter)
खास फैन के साथ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Courtesy: MI Twitter)

Rohit Sharma And Surya Kumar Yadav Meet Fan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए लखनऊ और मुंबई की टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच एक खास वीडियो सामने आया है। वीडियो में सूर्युकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने एक खास फैन का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सूर्यकुमार यादव स्टेडियम के स्टैंड में बैठे एक दिव्यांग फैन को ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव से ऑटोग्राफ पाकर फैन काफी खुश हो जाता है। फैन ऑटोग्राफ के बाद सूर्यकुमार यादव से खास मांग करते हुए कहता है कि मुझे रोहित शर्मा से मिलना है। दिव्यांग फैन की बात सुन सूर्यकुमार यादव ने तुरंत रोहित शर्मा को इसकी जानकारी दी।

Ad

रोहित शर्मा को जब पता चला कि उनका खास फैन उनसे मिलना चाहता है तो उन्होंने थोड़ी भी देर नहीं कि और तुरंत जाकर उनसे मुलाकात की। हिटमैन ने स्पेशल फैन को अपने ऑटोग्राफ भी दिया। ऑटोग्राफ के साथ-साथ रोहित शर्मा ने फैन के साथ हाथ भी मिलाया। अपने चहेते स्टार से मिलकर फैन की खुशी देखने लायक थी। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित का बल्ला इंडियन प्रीमियल लीग 2024 में भी जमकर चल रहा है। वह मौजूदा सीजन में एक धमाकेदार शतक भी लगा चुके हैं। रोहित ने अब तक आईपीएल 2024 में खेले 9 मुकाबले में 311 रन बनाए हैं। उनके कमाल की फॉर्म को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए आने वाले मुकाबलों में भी जमकर धमाल मचाएंगे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें कि आईपीएल के बाद रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications