IPL 2024 : रियान पराग और उनकी माँ के स्पेशल मोमेंट पर सूर्यकुमार यादव ने दी दिल जीतने वाली प्रतिक्रिया 

Neeraj
सूर्यकुमार यादव और रियान पराग (PC: X)
सूर्यकुमार यादव और रियान पराग (PC: X)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 22 वर्षीय बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) आईपीएल 2024 (IPL 2024) में शानदार लय में हैं। उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 181 रन बनाये हैं और ऑरेंज कैप होल्डर हैं। सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI vs RR) के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को सीजन की लगातार तीसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वह टीम होटल में अपनी मां से मिले तो यह लम्हा देखते ही बनता था। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इस वीडियो पर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि मैच के खत्म होने के बाद जब रियान पराग टीम के अन्य सदस्यों के साथ होटल में पहुंचे तो वहीं उनकी मां मौजूद थीं। उन्होंने बेटे को देखते ही रियान पराग को गले लगा लिया और बाल सहलाते हुए माथे को भी चूमा। जैसे कोई भी मां अपने बैठे को प्यार-दुलार करती है। इसके बाद उनकी मां ने रियान पराग के बैग से ऑरेंज कैप निकालकर उन्हें पहनाई भी।

सूर्यकुमार यादव ने इस वाकये के वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया और कैप्शन में लिखा,

मोमेंट है। सपोर्ट चलते रहता है पर कुछ बातें और यादें हमेशा के लिए साथ रहती हैं।
सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट
सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

गौरतलब है कि पिछले सीजन में रियान पराग को उनके खराब प्रदर्शन के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। इस सीजन में अब वही फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। रियान ने अपनी लय को हासिल करने से पहले घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने ऊपर काफी मेहनत भी की थी।

लगातार तीन मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में टॉप पर काबिज हो गई है। संजू सैमसन एंड कंपनी का अगला मैच 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ है।

Quick Links