दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले 4 बल्लेबाज

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने बल्ले से मचाया तूफान (Photo Courtesy: IPLt20.com)
जैक फ्रेजर मैकगर्क ने खेली 27 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी (Photo Courtesy: IPLt20.com)

Fastest 50s for Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के होमग्राउंड अरुण जेटली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। मैच में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए जैक फ्रेजर मैकगर्क (Jake Fraser McGurk) ने बल्ले से तूफान मचा दिया। जैक ने मैच में महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर किया। वह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 4 बल्लेबाज, जिन्होंने सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

4. पृथ्वी शॉ

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। पृथ्वी का बल्ला मैदान पर जमकर बोलता है। शॉ ने साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्ले से तूफानी पारी खेलते हुए महज 18 गेंदों पर 50 रन ठोके थे।

3. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत अपनी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। पंत का बल्ला जब चलता है तो गेंदबाजों की समस्या बढ़ जाती है। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2019 में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

2. क्रिस मॉरिस

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने 17 गेंदों पर गुजरात लॉयंस के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने बल्ले से कई कमाल के शॉट्स लगाए थे। क्रिस मॉरिस दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीसरे सबसे तेज 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

1. जैक फ्रेजर मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। जैक ने 15 गेंदों पर दिल्ली के लिए अर्धशतक लगाया। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मुकाबले में 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से शानदार 84 रनों की पारी खेली।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जैक फ्रेजर मैकगर्क
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जैक फ्रेजर मैकगर्क

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है। जैक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मौजूदा आईपीएल सीजन में ही 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। वह कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now