IPL 2024 : DC ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज को किया बाहर, MI ने चुनी पहले गेंदबाजी

Photo Courtesy : BCCI/IPL
Photo Courtesy : BCCI/IPL

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 43rd Match Toss Report : आईपीएल 2024 (IPL 2024) में आज दो मुकाबलों का आयोजन होना है। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच देश की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले से पहले हुई टॉस को मेहमान टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Ad

मुंबई टीम में एक अहम बदलाव हुआ है गेराल्ड कोट्जी के स्थान पर ल्युक वुड को जगह मिली है जबकि दिल्ली ने अपनी टीम ने भी एक बड़ा बदलाव किया है। पृथ्वी शॉ के स्थान पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मौका मिला है।

आईपीएल 2024 के 43वें मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, लिजाड विलियम्स, खलील अहमद, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान) रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ल्युक वुड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली की टीम ने अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं और उसने 4 में जीत दर्ज की है, जिसकी वजह से उसके 8 अंक हैं और अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम ने अभी तक अपने 8 मैचों में से 3 में ही जीत हासिल की और वह 6 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली और मुंबई का सामना दूसरी बार होगा। पिछली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं ओवरआल इनके बीच खेले गए 34 मुकाबलों में मुंबई की टीम 19-15 से आगे है।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications