IPL 2024 में पहली बार उतरे जूनियर तेंदुलकर, अर्जुन को आया मार्कस स्टोइनिस पर गुस्सा; देखें क्या था पूरा मामला

अर्जुन तेंदुलकर और मार्कस स्टोइनिस (photos: X Snapshots)
अर्जुन तेंदुलकर और मार्कस स्टोइनिस (photos: X Snapshots)

Arjun Tendulkar shows aggression to Marcus Stoinis: आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग XI में 3 अहम बदलाव किये। अर्जुन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस किया और इस सीजन में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरे हैं। मैच में अर्जुन आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस को गुस्सा भी दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर ने मार्कस स्टोइनिस को दिखाया गुस्सा

यह वकाया लखनऊ की बल्लेबाजी के दौरान दूसरे ओवर में देखने को मिला। मुंबई की ओर से ये ओवर अर्जुन तेंदुलकर ने किया। इस ओवर में स्टोइनिस स्ट्राइक पर थे। तीसरी गेंद पर स्टोइनिस के खिलाफ एलबीडब्लू की एक जोरदार अपील भी हुई, लेकिन अंपायर ने नॉट आउट करार दिया।

शायद इसी वजह से अर्जुन थोड़े मायूस भी दिखे। ओवर की आखिरी गेंद अर्जुन ने मिडिल स्टंप पर रखी, जिसे स्टोइनिस ने डिफेंड किया। अर्जुन ने गेंद को फील्ड किया और स्टोइनिस को क्रीज से बाहर देखकर स्टंप्स में गेंद को मारने का एक्शन किया। इस दौरान अर्जुन के चेहरे से गुस्सा साफ़ दिखाई दे रहा था। दूसरी तरफ, स्टोइनिस मुस्कुराते हुए दिखे। इस ओवर में अर्जुन ने 3 रन खर्च किये।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

गौरतलब हो कि मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है, ऐसे में इस मैच के नतीजे से उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन हां इस मैच को जीतकर मुंबई दो अंक हासिल करके अपनी साख जरूर बचाना चाहेगी।

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल करियर

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। अर्जुन ने 2021 में मुंबई के लिए खेलते हुए घेरलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन के दम पर 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने में सफल रहे थे। तेंदुलकर ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और 4 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications