न्यूजीलैंड टीम (New Zealand Cricket Team) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इन दिनों अपने रिहैब को पूरा कर रहे हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उनकी मौजूदा फिटनेस देखकर ऐसे कयास लग रहे हैं कि वो इस साल भारत में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप (World Cup 2023) से पहले टीम में वापसी कर लेंगे, जो कि 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच में खेला जायेगा।बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज विलियमसन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए पहले मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ते हुए, चोटिल हो गए थे। उन्हें दाएं घुटने में गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें आईपीएल बीच में छोड़कर न्यूजीलैंड वापस लौटना पड़ता था, वहां उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। वर्तमान समय में विलियमसन अपने रिकवरी पीरियड में है।इस बीच न्यूजीलैंड टीम ने केन विलियमसन का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है जिसमें वह सीरियस इंजरी के बाद पहली बार अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए नजर आये। इस वीडियो में जहां केन अपनी रिकवरी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्हें बल्लेबाजी करते हुए भी देखा गया। न्यूजीलैंड कप्तान को इस वीडियो में जिम में समय बिताते हुए भी देखा गया।वीडियो में केन कहा, कुछ लोगों और टीम में कुछ नए चेहरों को देखकर काफी अच्छा लग रहा है। मैं इस टीम कैंप का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैने यहां पर कुछ ट्रेनिंग भी की। अभी भी थोड़ा काम करना बाकी है तो उसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूँ।आप भी देखें यह वीडियो:BLACKCAPS@BLACKCAPSGet the latest on Kane Williamson's injury rehab from the man himself and BLACKCAPS coach Gary Stead. #CricketNation pic.twitter.com/vJQGOTO83E847128Get the latest on Kane Williamson's injury rehab from the man himself and BLACKCAPS coach Gary Stead. #CricketNation pic.twitter.com/vJQGOTO83Eवहीं, न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड भी विलियमसन को नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए देखकर काफी खुश नजर आये। हालाँकि, उन्होंने कहा कि केन अभी उस तरह से नहीं खेल पा रहे जैसा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है। वह अभी रिकवरी की राह पर हैं और केन खुद इस टीम के लिए खेलने के लिए उत्साहित हैं।