MATCH | RUNS | BF | 4s | 6s | SR | OVERS | MO | RC | WKTS | ECO | EX |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
AUS vs NZ | 0 | 1 | 0 | 0 | 0.00 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
AUS vs NZ | 8 | 12 | 0 | 0 | 66.67 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
AUS vs NZ | 9 | 6 | 0 | 1 | 150.00 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
NZ vs AUS | 53 | 35 | 2 | 3 | 151.43 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
NZ vs AUS | 12 | 13 | 2 | 0 | 92.31 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
GAME TYPE | M | INN | RUNS | BF | NO | AVG | SR | 100s | 50s | HS | 4s | 6s | CT | ST |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 151 | 144 | 6173 | 7551 | 14 | 47.48 | 81.75 | 13 | 39 | 148 | 563 | 49 | 60 | 0 |
TESTs | 83 | 144 | 7115 | 13649 | 13 | 54.31 | 52.12 | 24 | 32 | 251 | 782 | 17 | 72 | 0 |
T20Is | 65 | 63 | 1797 | 1430 | 8 | 32.67 | 125.66 | 0 | 13 | 95 | 182 | 41 | 31 | 0 |
T20s | 200 | 191 | 5155 | 4100 | 28 | 31.62 | 125.73 | 1 | 37 | 101* | 478 | 133 | 81 | 0 |
LISTAs | 212 | 201 | 8294 | 10194 | 22 | 46.33 | 81.36 | 17 | 51 | 148 | 729 | 70 | 87 | 0 |
FIRSTCLASS | 151 | 257 | 11926 | 22765 | 20 | 50.32 | 52.38 | 34 | 59 | 284* | 1395 | 37 | 136 | 0 |
GAME TYPE | M | INN | OVERS | RUNS | WKTS | AVG | ECO | BEST | 5Ws | 10Ws |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ODIs | 151 | 65 | 244.3 | 1310 | 37 | 35.40 | 5.35 | 4/22 | 0 | 0 |
TESTs | 83 | 65 | 355.3 | 1195 | 30 | 39.83 | 3.36 | 4/44 | 0 | 0 |
T20Is | 65 | 12 | 19.4 | 164 | 6 | 27.33 | 8.33 | 2/16 | 0 | 0 |
T20s | 200 | 54 | 128.2 | 909 | 30 | 30.30 | 7.08 | 3/33 | 0 | 0 |
LISTAs | 212 | 99 | 459.2 | 2383 | 67 | 35.56 | 5.18 | 5/51 | 1 | 0 |
FIRSTCLASS | 151 | 140 | 1101 | 3709 | 86 | 43.12 | 3.36 | 5/59 | 1 | 0 |
आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
केन स्टुअर्ट विलियमसन न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 8 अगस्त 1990 को न्यूजीलैंड के तौरंगा में हुआ था। विलियमसन को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वर्तमान में वह न्यूजीलैंड टीम के कप्तान हैं। केन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर कभी-कभी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। वह न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र और डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले देश के आठवें खिलाड़ी हैं।
विश्व कप अंडर-19 टीम की अगुवाई की
विलियमसन ने 17 साल की उम्र में क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2008 में मलेशिया में हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की अगुवाई की थी। उनके नेतृत्व में टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां वे भारत से हार गए थे।
काउंटी और टी20 लीग करियर
विलियमसन ने 2011 के इंग्लिश काउंटी सीजन में खेलने के लिए ग्लॉस्टरशायर के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 2013 में वह यॉर्कशायर से जुड़े। 2015 में आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम में आए। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्राइडेंट्स का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
पहले टेस्ट में जमा दिया शतक
विलियमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2010 में होने वाले टेस्ट मैच के लिए चुना गया था लेकिन दुर्भाग्य से वह उस मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 4 नवंबर 2010 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने पहली पारी में 131 रन बनाए और टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के आठवें खिलाड़ी बने। 10 अगस्त 2010 को उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट की शुरुआत की, जहां वह 9 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उन्होंने वनडे करियर की शुरुआत लगातार दो शून्य के स्कोर के साथ की थी। इसके बावजूद वह कड़ी मेहनत से टीम में अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब रहे।
बेहतरीन प्रदर्शन कर बने कप्तान
नार्दन डिस्ट्रिक्ट के लिए चार घरेलू शतकों ने उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दिलाई। विलियमसन 2014-15 में बेहतरीन प्रदर्शन कर सीमित ओवरों के कप्तान बने। इस दौरान उन्हें न्यूजीलैंड के प्लेयर ऑफ द इयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर और 2015 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार दूसरे साल बेहतरीन बल्लेबाज के लिए रेडपथ कप दिया गया।
विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जून 2014 में एक टेस्ट मैच में 161 रन बनाए थे, जो सीरीज में उनका दूसरा शतक था।
उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट पारी में नाबाद 242 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
न्यूजीलैंड के सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
विलियमसन जून 2015 में महज 78 पारियों में 3000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के सबसे तेज बल्लेबाज और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने। दिसंबर 2015 में विलियमसन ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह सभी टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ शतक बनाने में सफल रहे। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के 13वें बल्लेबाज बने।
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की हुई शिकायत
अगस्त 2019 में उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत भी हुई लेकिन उन्हें बाद में आईसीसी की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है।
आईपीएल में भी रहे हिट
उन्होंने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2018 के आईपीएल फाइनल में पहुंचाया और कई मैचों में अकेले दम पर जीत भी दिलाई।
2019 का विश्वकप खिताब पाने से जरा सा चूके
कप्तान के रूप में उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम को 2019 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में उनके नेतृत्व में टीम ने इंग्लैंड से बराबर की टक्कर ली लेकिन सुपर ओवर में भी मैच का निर्णय न निकलने पर आंकड़ों के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। कई मायनों में न्यूजीलैंड को भी विश्व विजेता टीम से कम नहीं समझा गया।