'हाँ भाई पता है', राजस्थान रॉयल्स ने भावुक होते हुए IPL की दिग्गज टीम को दिया जवाब

Photo- IPL
Photo- IPL

7 साल पहले आईपीएल 2014 में आज ही के दिन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ ऐतिहासिक मैच जीतकर प्लेऑफ्स में अपनी जगह बनाई थी। उस मैच को याद करते हुए मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक शानदार पोस्ट किया, जिसमें उनके बल्लेबाज अदित्य तरे के जश्न का फोटो है। अदित्य तरे ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ते हुए मुंबई को यह यादगार जीत दिलाई थी और मैच के हीरो बने थे। मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स के अधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक मीम शेयर किया, जो काफी मजेदार रहा। उन्होंने 3-4 रोते हुए काल्पनिक लोगों की फोटो लगाई और ऊपर लिखा कि हाँ भाई पता है।

Ad

राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर हैंडल अपने मजेदार पोस्ट, मीम्स और कमेंट्स के लिए दर्शकों में मशहूर है। हाल ही में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा पोस्ट किये गए एक सवाल पर उनकी टीम के सह-मालिक शाहरुख़ खान की एक फिल्म का पोस्टर शेयर किया और सवाल का जवाब अपने ही अंदाज़ में दिया। इस बार फिर से उन्होंने उनके खिलाफ जीते गए ऐतिहासिक मैच पर कमेन्ट किया और बताया है कि हाँ हमें मालूम है, उस मैच में क्या हुआ था। मुंबई इंडियंस ने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कभी हार नहीं माननी चाहिए, 7 साल पहले गेंद सीमारेखा के पार गई और तरे वानखेड़े स्टेडियम के नार्थस्टैंड की तरफ भागे और पूरा स्टेडियम जश्न में डूब गया।

Ad

आखिर मुंबई और राजस्थान के बीच हुए इस यादगार मैच क्या हुआ?

प्लेऑफ़ में जाने के लिए इस मुकाबले पर मुंबई की निगाहें बनी हुई थी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाये। मुंबई को प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए 14.3 ओवर में इस लक्ष्य को पाना था। कोरी एंडरसन और अम्बाती रायडू ने तूफानी पारी खेल मुंबई के स्कोर को 14.3 ओवर में 189 रन तक पहुंचा दिया। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई ने 14.3 ओवर में मैच बराबर कर दिया। नियम के अनुसार अगली गेंद पर बाउंड्री की दरकार थी। रायडू के रन आउट होने के बाद अदित्य तरे ने आकर उस गेंद पर छक्का जड़ दिया और मुंबई प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई कर गया।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications