रोहित शर्मा के जन्मदिन पर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं, चहल और पन्त ने किया मजेदार ट्वीट

Rahul
34 साल के हुए हिटमैन रोहित शर्मा
34 साल के हुए हिटमैन रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज बल्लेबाज व उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे है। मुंबई से निकल कर भारत के महान खिलाड़ियों में नाम शुमार करने वाले रोहित शर्मा के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर दिग्गज खिलाड़ियों, परिवार और क्रिकेट फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। किसी ने उनके करियर को हाईलाइट किया है, तो किसी ने उनके व्यक्तित्व को दर्शाया है। रोहित शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर ट्विटर पर भी तांता लग गया है। रोहित शर्मा फ़िलहाल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ आईपीएल (IPL 2021) में खेल रहे है और परिवार व टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आये।

ट्विटर पर फैन्स और दिग्गज खिलाड़ियों ने दी रोहित शर्मा को अनोखे तरीके से शुभकामनाएं, आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं:

(युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा को अलग ही अंदाज़ में ट्वीट कर बधाई दी उन्होंने लिखा कि आप मेरे जीवन के प्यार हो जन्मदिन मुबारक हो Rohitaaaaaaaa Sharmaaaaaaa.....)

(प्रज्ञान ओझा ने रोहित के डांस का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आप इसी तरह खुश रहे।)

(मुंबई इंडियंस ने एक शानदार फोटो पोस्ट करते हुए रोहित शर्मा को बधाई दी।)

(अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने रोहित शर्मा द्वारा लगाये गए आईसीसी टूर्नामेंट में सभी पुल शॉट्स का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हम यह वीडियो पूरा दिन देख सकते है। पुल शॉट के उस्ताद रोहित शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं।)

(मुंबई इंडियंस के साथियों के साथ रोहित शर्मा ने मनाया अपना जन्मदिन।)

(बीसीसीआई ने रोहित शर्मा के शानदार रिकॉर्ड को प्रस्तुत करते हुए दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।)

(स्टार स्पोर्ट्स ने रोहित शर्मा के इस बेहतरीन चित्र को पोस्ट कर रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।)

(दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने ट्वीट करते हुए कहा कि हैप्पी बर्थडे भैया जी.... आशा करता हूँ कि आप इस साल बहुत रन मारे लेकिन हमारी टीम दिल्ली के खिलाफ नहीं।)

(राजस्थान रॉयल्स टीम ने चुटकी लेते हुए कहा कि जन्मदिन मुबारक हो हम आपको ब्लू जर्सी में बहुत पसंद करते है लेकिन कौन से वाली वो आपको मालूम है।)

Quick Links