भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर्यावरण और समुंद्र को लेकर आईपीएल (IPL 2021) के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए नजर आये थे। रोहित शर्मा ने आईपीएल के दौरान अपने जूतों पर दुनिया को एक ख़ास सन्देश दिया था कि हमें पर्यावरण और समुंद्र की रक्षा करनी चाहिए। रोहित शर्मा न सिर्फ एक शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि पर्यावरण से भी उन्‍हें खास लगाव है। वह किसी न किसी तरीके से प्रकृति के प्रति अपनी चिंता जाहिर करते रहते हैं। बाकी सेलिब्रिटीज से इतर रोहित बातों के जरिए नहीं, अपने कामों से दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाते हैं। हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर भी एक स्टोरी शेयर की और लोगों को बताया कि हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।यह भी पढ़ें - शुभमन गिल ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस से उठाया पर्दा, कही बड़ी बातरोहित शर्मा ने स्टोरी शेयर करते हुए समुंद्र के पर्यावरण को साफ़ रखने की बात पर बड़ा बयान दिया और कहा कि आप प्लास्टिक बैग और जेलीफिश में समानताएं देख सकते हैं और आप अब यह भी कल्पना कीजिये कि हम भी एक समुंदरी कछुए की तरह ही भूखे हैं, जो प्लास्टिक बैग से समुंद्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रोहित शर्मा की यह स्टोरी एक कटाक्ष के रूप में देखी जा सकती है। दरअसल, रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें प्लास्टिक बैग और जेलीफिश एक जैसे ही नजर आ रहे हैं, जो हमारे समुंद्र और पर्यावरण के लिए बेहद ही खतरनाक है। उन्होंने इस स्टोरी में एक स्टीकर शेयर करते हुए कहा कि हमें समुंद्र को प्लास्टिक फ्री बनाना चाहिए।Photo- Rohit Sharma Instagramआईपीएल को दुनियाभर में करोड़ों दर्शक देखते हैं। रोहित शर्मा अपने ख़ास संदेशों के इस्‍तेमाल से पर्यावरण और जंगली जानवरों से जुड़े अहम मुद्दे उठाते हैं। IPL 2021 के पहले मैच में रोहित शर्मा स्‍पाइक्‍स पहनकर उतरे थे, उनपर 'Save the Rhinos' लिखा हुआ था। उसके बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में नीले रंग के जूते पहने, उसमें समुद्र के नीले पानी में तैरते कछुओं का चित्र बना था। रोहित शर्मा लगातार सोशल मीडिया के जरिये लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते नजर आते हैं। उनके इस कार्य पर लोग उनकी सराहना भी करते हैं।Our reefs are the heart and souls of our oceans. Nothing makes me happier than a healthy reef. My love for the ocean cannot be put into words and saving it will forever be my cause. (1/3) pic.twitter.com/shlGt7MVKv— Rohit Sharma (@ImRo45) April 18, 2021