Photo - BCCI Twitterभारतीय टीम (Indian Cricket Team) के महान कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर उनकी पत्नी साक्षी सिंह (Sakshi Dhoni) ने अहम खुलासा किया है। दरअसल, 4 जुलाई को एमएस धोनी और साक्षी धोनी की 11वीं सालगिरह थी। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने साक्षी धोनी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये, जिसमें उन्होंने धोनी को लेकर कई बड़े राज खोले। साक्षी धोनी ने एमएस धोनी के गेम के प्रति दीवानगी को लेकर भी खुलासा किया और साथ ही उन्होंने धोनी के साथ पूरा विश्व घुमने को लेकर भी बड़ी बात कही।यह भी पढ़ें - एमएस धोनी ने पत्नी को दिया 'Anniversary Gift', साक्षी सिंह ने फोटो की शेयरसाक्षी सिंह ने एमएस धोनी के गेम खेलने के राज को लेकर कहा कि माही का दिमाग पूरा दिन कुछ न कुछ सोचता रहता है और मेरे अनुसार जब वह अपना दिमाग किसी वीडियो गेम जैसे कॉल ऑफ़ ड्यूटी या पब जी में लगाते है, तो उनका दिमाग थोड़ा डाइवर्ट हो जाता है, जो एक अच्छी बात है। मतलब फिर मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती। जब वह पब जी खेलते हैं, तो मुझे लगता है मुझसे बाते कर रहे हैं लेकिन वह वीडियो गेम में अपनी साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आते हैं। और आजकल तो वह नींद में भी इस गेम को लेकर बड़बड़ाते रहते हैं।King 💛 Queen!Some cute little #Yellove ly moments to make the day more special! 😍#WhistlePodu 🦁@msdhoni @SaakshiSRawat pic.twitter.com/AqUtIEeJ8G— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) July 4, 2021एमएस धोनी जब भारतीय टीम का हिस्सा थे, तो वह समय काटने के लिए अपने साथी खिलाड़ियों के साथ वीडियो गेम खेलते हुए नजर आते थे। सोशल मीडिया पर भी एमएस धोनी की उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और मनीष पांडे के साथ कई फोटोज वीडियो गेम खेलते हुए वायरल हुई थी। एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी को सालगिरह के मौके पर एक बेहद ही शानदार विंटेज कार गिफ्ट की है। साक्षी ने इस गिफ्ट की जानकारी इन्स्टाग्राम पर फोटो डालते हुए सभी के साथ साझा की। साक्षी सिंह धोनी ने इन्स्टा स्टोरी अपलोड करते हुए इस विंटेज कार की फोटो अपलोड की और कैप्शन में लिखा कि एनिवर्सरी गिफ्ट के लिए आपका धन्यवाद।यह भी पढ़ें - श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने खेला इंट्रास्क्वाड टी20 मैच, BCCI ने शेयर की जानकारी