एमएस धोनी ने लगाई अपने 'ख़ास जानवर' के साथ दौड़, पत्नी साक्षी ने शेयर किया शानदार SLOW MOTION वीडियो

Rahul
Photo - Sakshi Singh Dhoni Instagram
Photo - Sakshi Singh Dhoni Instagram

आईपीएल (IPL 2021) के स्थगित होने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) भी सभी खिलाड़ियों के जाने के बाद ही घर जाने का फैसला लिया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस समय अपने घर पर अच्छा समय व्यतीत कर रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) हर दिन अपने घर से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती हुई नजर आती है और इस बार उन्होंने धोनी को लेकर एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपने पालतू जानवर के साथ रेस लगते हुए नजर आये हैं।

यह भी पढ़ें - ऋषभ पन्त ने खेली जबरदस्त पारी, BCCI ने शेयर किया इंट्रास्क्वाड मैच का वीडियो

एमएस धोनी अपने शेटलैंड टट्टू (Shetland pony) के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आये। इसका वीडियो साक्षी धोनी ने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया। साक्षी धोनी ने कैप्शन में लिखा कि स्ट्रांगर और फास्टर, जिसका मतलब होता है ताकतवर और तेज। साथ ही उन्होंने हैशटैग में प्लेटाइम, दौड़ और शेटलैंड टट्टू के नाम का इस्तेमाल किया है। धोनी ने बहुत प्रयास किया कि वह इस अपने ख़ास दोस्त से आगे निकले लेकिन वीडियो में वह आगे नहीं निकल पाए। साक्षी धोनी के इस वीडियो पर सुरेश रैना ने भी कमेन्ट किया और फायर इमोजी शेयर की है। एमएस धोनी के फैन्स ने उनका यह वीडियो काफी पसंद किया है।

आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में नजर आयेंगे एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल हुए आईपीएल के पहले भाग में शानदार प्रदर्शन किया। एक बार फिर एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने जबरदस्त वापसी की। पिछले आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई टीम इस बार बदली हुई नजर आई। आईपीएल 2021 का दूसरा भाग इस साल सितंबर से अक्टूबर के बीच में खेला जायेगा, जहाँ एक बार फिर से धोनी खेलते हुए नजर आयेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने खेले गए 7 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल की है। बात अगर धोनी के प्रदर्शन की करें, तो उन्होंने 7 मुकाबलों में केवल 37 रन बनायें थे।

यह भी पढ़ें - वीरेंदर सहवाग ने दी रोहित शर्मा को अहम सलाह, इंग्लैंड दौरे पर करें इस प्रकार बल्लेबाजी

Quick Links

Edited by Rahul