मस्ती के मूड में शिखर धवन ने किया भांगड़ा, मजेदार डांस का वीडियो आया सामने 

Picture Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram
Picture Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan)अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी काफी फेमस हैं। धवन अपने डांस और कॉमेडी रील्स के जरिये फैंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका मिस नहीं करते हैं। इस बीच बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक और रील शेयर की, जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आये।

Ad

रविवार को धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह गाना गाते हुए भांगड़ा करते हुए नजर आये। इस दौरान वह काफी अच्छे मूड में दिखे औरी खूब एन्जॉय भी करते दिखे।

धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,

जब वह बहुत हॉट हो।
Ad

गब्बर यानी धवन के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, छा गए पाजी।'

गौरतलब है कि पिछले दिनों धवन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ मिलकर भी अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आये थे। उस वीडियो में धवन ने अपने डांस से फैंस का ध्यान आकर्षित किया था।

क्रिकेट की बात करें, तो 38 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धवन अक्सर अपने नेट्स सेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके फैंस को अपडेट देते रहते हैं।

आईपीएल 2023 में टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी। हालाँकि, बल्ले से धवन ने जरूर सभी को प्रभावित किया था। वह टूर्नामेंट में पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी का भरोसा उनके ऊपर बरकरार है।

आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को चुनौती देगी। यह मुकाबला 23 मार्च को मोहाली में खेला जायेगा। आगामी सीजन में धवन के ऊपर पंजाब किंग्स को उनका पहला टाइटल जिताने की जिम्मेदारी होगी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications