शिखर धवन ने पहले प्यार को भुलाने को लेकर फैंस को दी मजेदार नसीहत, शेयर किये मजेदार वीडियो

Neeraj
Picture Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram Snapshots
Picture Courtesy: Shikhar Dhawan Instagram Snapshots

बाएं हाथ के सलामी भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मैदान के अंदर हो या बाहर अपने मजकिया अंदाज से फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहते हैं। धवन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और इसके जरिये फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मजेदार रील साझा की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को पहला प्यार भुलाने को लेकर नसीहत दी।

रविवार को धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, 'कौन कहता है पहले प्यार को भुलाया नहीं जा सकता, बस दूसरी वाली मस्त होनी चाहिए।' गब्बर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

क्या कहना है दोस्तों?

धवन के इस पोस्ट को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और उनकी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, 'आपका अलग ही चला रहा है पाजी।'

क्रिकेट की बात करें, तो धवन इन दिनों आईपीएल के 17वें सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस सीजन में वह एक बार फिर से पंजाब किंग्स की कमान सँभालते हुए नजर आएंगे। पंजाब आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड मोहाली में खेला जायेगा।

आईपीएल 2023 में पंजाब की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। हालाँकि, धवन का प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज अच्छा रहा था और वो टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने साथ इस सीजन में भी बनाये रखा है।

शिखर धवन का आईपीएल करियर

38 वर्षीय शिखर धवन की गिनती आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने 217 मैचों में 35.39 की औसत से 6617 रन बनाये हैं, जिसमें दो शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान 106* उनका उच्चतम स्कोर रहा है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now