ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने स्टीव स्मिथ के T20I टीम में चुने जाने को बताया सही, कहा- वापसी के हकदार

स्मिथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी : टीम पेन
स्मिथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी : टीम पेन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टीम पेन (Tim Paine) ने माइकल क्लार्क (Michael Clarke) के उस दावा पर अपनी हामी देने से इंकार कर दिया है, जिसमे क्लार्क ने स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को राष्ट्रीय टी20 टीम में जगह देने पर सवाल उठाएं थे। पेन ने इसके इतर, स्मिथ का समर्थन करते हुए कहा है कि बीबीएल (BBL) में स्मिथ के मजबूत प्रदर्शन के कारण वे राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी के पूरी तरह हकदार हैं।

Ad

पूर्व विश्व विजेता कप्तान क्लार्क ने स्टीव स्मिथ को टी20आई टीम में चुनने पर चयनकर्ताओं की काफी आलोचना की थी और उनके इस निर्णय को शर्मिंदगी भरा बताया था।

दक्षिण अफ्रीका की सीरीज में स्मिथ को खुद को साबित करने का मौका - टीम पेन

सेन टैसी से बात करते हुए पेन ने स्मिथ को टीम में चुनने का समर्थन किया, और इस बात का भी उल्लेख किया कि उन्हें 2021 टी20 विश्व कप में क्यों नहीं चुना गया था। पेन ने कहा,

बिल्कुल, स्मिथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी है, इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन उस वर्ल्ड कप के पहले, दुबई में (2021), उसके बारे में संदेह थे। लोगों के मन में यह सवाल था कि वे उस टीम में अब भी क्यों है। तब टिम डेविड ने उनकी जगह ली थी, जो समझ में आया। अगर और गहराई से देखें, तो उस वक्त के उनके 20 इनिंग्स में स्मिथ के स्कोर कम थे और उनकी स्ट्राइक रेट एक नंबर 4 या 5 के लिए उपयुक्त नहीं थी।

पेन ने बातचीत के दौरान स्मिथ के लिए आगे की दिशा बताई और कहा,

अब स्मिथ को एक और मौका मिलना उचित है, लेकिन इसे भुनाना उनके हाथ में हैं। यह शर्म की सिर्फ एक सामान्य कहानी नहीं है। उनके ना खेलने के कारण स्पष्ट थे। अब उन्हें एक मौका मिला है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी जगह पक्की हो गयी है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की सीरीज उन्हें खुद को इस प्रारुप में साबित करने का सुनहरा मौका होगा। अगर वह ओपनर के रूप में अपने मजबूत प्रदर्शन को बनाए रख सकते हैं, तो उनका खेलना जारी रहेगा।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications