भारत के लिए 5 खिलाड़ियों के डेब्यू करने को लेकर ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Photo - BCCI
Photo - BCCI

टीम इंडिया (Team India) के लिए श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इन 5 खिलाड़ियों में विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson), नितीश राणा (Nitish Rana), कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham), चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) और राहुल चाहर (Rahul Chahar) का नाम शामिल है। टॉस जीतकर शिखर धवन ने बताया कि हमने इस मैच में छह बदलाव किये हैं, जिसमें 5 खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए अपना पहला वनडे मैच खेलेंगे। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन किया है इसलिए इन सभी को श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया।

भारतीय टीम में एक साथ 5 खिलाड़ियों के डेब्यू पर सोशल मीडिया पर भी अलग प्रकार की प्रतिक्रियाएं आई है। कुछ लोगों ने इसे सही फैसला बताया, तो कई लोगों ने इस फैसले पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर क्रिकेट जगत से भी भारत की प्लेयिंग XI पर लोगों ने चर्चा की और जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दी है

(भारत के लिए 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। संजू सैमसन, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, चेतन सकारिया और राहुल चाहर।)

(चेतन सकारिया के लिए खुश हूँ। उनके लिए यह साल मुश्किल भरा रहा है लेकिन उतनी ही खुशियाँ मिली है। भाई की मृत्यु, आईपीएल में डेब्यू और सफलता, पिता की मृत्यु और अब भारत के लिए डेब्यू।)

(भारत ने आखिरी बार प्लेयिंग XI 6 बदलाव 1999 में किये थे नजफ़गढ़ के एक युवा खिलाड़ी ने डेब्यू किया था उसके बाद उसने टेस्ट में तीन तीहरा शतक और वनडे में एक दोहरा शतक लगाया था।)

भारत के लिए 5 डेब्यू। राहुल द्रविड़ जो कभी दिल्ली के कोच थे उन्होंने आज यह दिखाया।)

(भारत के लिए डेब्यू करने के लिए कृष्णप्पा गौतम को बहुत शुभकामनाएं।)

(भारत की बी टीम आज सी टीम बनकर मैदान पर उतरी है)

(यह दूसरी बार है जब भारतीय टीम में एक साथ 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है इससे पहले साल 1980 में टीम इंडिया के लिए 5 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।)

(इस सीरीज में भारत के लिए 7 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई 2010 सीरीज में इससे ज्यादा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था।)

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications