उमेश यादव ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की, युवराज सिंह और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ा

India v Australia - 3rd Test: Day 1 Photo : BCCI
India v Australia - 3rd Test: Day 1 Photo : BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चल रहे इंदौर टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) पहली पारी में कुल 109 रनों पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाये, तो शुभमन गिल ने 21 रनों का योगदान दिया। लेकिन अंत में उमेश यादव (Umesh Yadav) ने 17 रनों की छोटी व तूफानी पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। उमेश यादव ने इन दो छक्कों की बदौलत टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में युवराज सिंह और रवि शास्त्री को पीछे छोड़ दिया है और साथ ही विराट कोहली के छक्कों की बराबरी कर ली है।

Ad

उमेश यादव ने अभी तक अपने टेस्ट करियर की 64 पारियों में 24 छक्के जड़ दिए है। जबकि युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैचों की 62 पारियों में 22 छक्के लगाये थे, तो रवि शास्त्री ने 80 मैचों की 121 पारियों में 22 ही छक्के जड़े थे। उमेश यादव ने अब विराट कोहली जितने छक्के टेस्ट करियर में जड़ दिए है। विराट कोहली फ़िलहाल भारतीय टीम का हिस्सा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की 181 पारियों में मात्र 24 छक्के जड़े है। जबकि उमेश यादव ने यह कारनामा उनसे 117 पारी पहले कर दिखाया है।

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड वीरेंदर सहवाग के नाम है, जिन्होंने 103 मैचों में 90 छक्के लगाये है और उनके बाद एमएस धोनी 78 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। मौजूदा खिलाड़ियों में रोहित शर्मा 68 छक्कों के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद है और उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (69 छक्के), एमएस धोनी और वीरेंदर सहवाग है। बात अगर विश्व क्रिकेट की करें, तो हाल ही में बेन स्टोक्स (109 छक्के) ने न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकलम (107 छक्के) को सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ा था।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications