विराट कोहली ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की बड़ी अपील

Rahul
Photo- Virat Kohli Instagram
Photo- Virat Kohli Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कोरोना से लड़ने के लिए पहला वैक्सीन डोज (Vaccine dose) लगवा लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी इन्स्टाग्राम पर स्टोरी डाल कर दी। विराट कोहली ने वैक्सीन लगवाते हुए लोगों को महत्वपूर्ण सन्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्लीज जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा ले, जब भी आप लगवा सकते है और सुरक्षित रहे। विराट कोहली फ़िलहाल अपने घर पर मौजूद है, हाल ही में आईपीएल (IPL 2021) के स्थगित होने पर वो अपने घर लौट आये थे।

Photo- Virat Kohli Instagram
Photo- Virat Kohli Instagram

विराट कोहली ने कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण करवा लिया है। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वो भी जल्द से जल्द टीकाकरण करवा ले। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा कई भारतीय खिलाड़ियों ने वैक्सीन लगवाई है और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी सभी के साथ साझा की। इस लिस्ट में शिखर धवन (Shikhar Dhawan), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), उमेश यादव (Umesh Yadav) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का नाम शामिल है। शिखर धवन को छोड़ कर ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहाँ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) का फाइनल मुकाबला और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आयेंगे। इन मुकाबलों में विराट कोहली टीम इंडिया की कमान सँभालते हुए नजर आयेंगे।

यह भी पढ़ें - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने डोनेट की बड़ी रकम, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2021 को स्थगित करने का फैसला लिया था। उसके बाद सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट आये और अब मौका मिलते ही कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए टीकाकरण करवा रहे है। विराट कोहली ने घर लौटते ही सबसे पहले कोरोना पीड़ितों की मदद करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर एक फंडरेजर ट्रस्ट को 2 करोड़ रूपए डोनेट किये और लोगों से अपील करते हुए कहा कि 1 हफ्ते में वह इस डोनेशन को 7 करोड़ तक पहुंचा दे। विराट और अनुष्का ने साथ मिलकर लोगों से अपील भी की वह अपने आप को सुरक्षित रखें।

Quick Links

Edited by Rahul