विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने डोनेट की बड़ी रकम, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

Rahul
Photo- Virat Kohli Instagram
Photo- Virat Kohli Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कोरोना पीड़ितों की मदद करने का फैसला लिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मदद करने की जानकारी सभी के साथ साझा की है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों ने मौजूदा हालातों का वर्णन करते हुए फंड रेज करने की बात कही, साथ ही लोगो से भी इस मुहीम में जुड़ने को कहा और कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए फंड एकत्रित करने की गुहार लगाई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म यह वीडियो जारी किया है। दोनों ने मिलकर क्राउडफंडिंग ट्रस्ट की वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ रूपए डोनेट किये है। उनकी इस मुहीम में लोगो ने भी अपना हिस्सा डोनेट करना शुरू कर दिया है।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन के एक दिन बाद एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर डाला था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो और विराट कोहली आने वाले दिनों में कोरोना पीड़ितों की मदद जरुर करेंगे। इस बात पर अमल करते हुए दोनों ने आज यह फैसला लिया। इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम बहुत आभारी है, उन लोगो के जो दिन रात फाइट कर रहे है हमारे लिए। उनका यह समर्पण काबिलेतारीफ है लेकिन अब उन्हें हमारे सपोर्ट की जरूरत है और हमें उनके साथ खड़े होने की। इसलिए हम दोनों ने फंड रेज करने का फैसला लिया, जिसका पैसा कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए लगेगा। हम आप सभी से प्रार्थना करते है कि आप भी इस मुहीम का हिस्सा बने और डोनेट करे।

आईपीएल (IPL 2021) के स्थगित होने के बाद विराट कोहली दो दिन पहले अपने घर पहुँचे। उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल जबरदस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आई। उन्होंने पहले 7 मुकाबलों में 5 में जीत हासिल कर ली थी, जबकि केवल 2 में ही उन्हें हार मिली थी। विराट कोहली जैसे ही घर पहुँचे उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर इस मुहीम की शुरुआत की है, जिसमे वो एक फंडरेजिंग ट्रस्ट के साथ मिलकर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फंड एकत्रित करेंगे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस अहम कदम की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है।

यह भी पढ़ें - 'IPL 2021 को छोड़ने का दुःख हो रहा है' CSK के दिग्गज का भावुक सन्देश

Quick Links