कौन है विजयकांत व्यासकांत, जिन्हें SRH ने IPL 2024 के लिए अपनी टीम में जोड़ा?

Neeraj
Picture Courtesy: Sri Lanka Cricket
Picture Courtesy: Sri Lanka Cricket

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर हो जाने के बाद, उनके हमवतन स्पिनर विजयकांत व्यासकांत (Vijayakanth Viyaskanth) को रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले श्रीलंका क्रिकेट ने स्पिनर के बाएं टखने को ठीक करने के लिए रिहैब और रेस्ट की जरूरत का हवाला देते हुए बीसीसीआई को हसरंगा की अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया था। बोर्ड चाहता है कि हसरंगा जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से फिर हो जायेंगे।

इसी वजह से 22 वर्षीय विजयकांत को अपना पहला आईपीएल अनुबंध मिला है। दाएं हाथ के स्पिनर ने 33 टी20 मुकाबलों में 6.76 की औसत से 42 विकेट हासिल किये हैं। इस लेख में हम विजयकांत से जुड़ी 5 अहम बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. विजयकांत व्यासकांत 2023 में हुई एशियन गेम्स में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

विजयकांत व्यासकांत ने 2023 में चीन में आयोजित हुई एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेलते हुए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। वहीं, मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 13 रन भी बनाये थे।

2. ILT20 2024 में एमआई अमीरात टीम का रहे हिस्सा

विजयकांत व्यासकांत इस साल इंटरनेशनल लीग टी20 में एमआई अमीरात की ओर से खेले थे। टूर्नामेंट में खेले चार मैचों में उन्होंने 6 से कम की इकॉनमी रेट से रन देते हुए 8 विकेट हासिल किये थे और 3/22 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।

3. जाफना के क्षेत्र से संबंध रखने वाले श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले पहले क्रिकेटर

1980 के दशक से 2009 तक जाफना पर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम का नियंत्रण था और इस क्षेत्र से श्रीलंका के लिए खेलने वाला की भी क्रिकेटर नहीं था। हालाँकि, चीजें तब बदल गई जब दिसंबर 2020 में लंका प्रीमियर लीग में विजयकांत व्यासकांत ने अपना डेब्यू किया।

4. रविचंद्रन अश्विन को विजयकांत व्यासकांत मानते हैं अपना आइडल

22 वर्षीय गेंदबाज भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को अपना आदर्श मानते हैं। एक बार लंका प्रीमियर लीग में प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड लेते हुए विजयकांत ने बताया था कि अश्विन के साथ उनकी बातचीत होती रहती है और वो उनसे टिप्स भी लेते हैं।

5. आईपीएल 2023 में रह चुके हैं राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले विजयकांत व्यासकांत राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। टीम के डायरेक्टर कुमार संगकारा के कहने पर उन्हें ये मौका मिला था।

Quick Links