World Cup 2023 : विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए फोटोग्राफर बने अरिजीत सिंह, वीडियो हुआ वायरल

अरिजीत सिंह और अनुष्का शर्मा
अरिजीत सिंह और अनुष्का शर्मा

भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच शनिवार को जबरदस्त टक्कर वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में देखने को मिली। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की जमकर खबर ली और उन्हें 7 विकेट से मात दी।

Ad

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले को देखने के लिए बॉलीवुड जगत से कई हस्तियां भी पहुंची थी। इसमें मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी नाम शामिल रहा। अरिजीत और अनुष्का के बीच एक दिलचस्प लम्हा भी फैंस को देखने को मिला। जब महामुकाबले के बीच में अरिजीत सिंह अनुष्का के फोटोग्राफर बन गए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की तस्वीर लेते हुए नजर आ रहे हैं। वह इसके लिए अनुष्का को पोज देने के लिए भी कहते हैं। अनुष्का भी अरिजीत की बात को नहीं ठुकराती हैं और वह विक्ट्री का साइन दिखाते हुए पोज देते नजर आती हैं। अरिजीत सिंह का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Ad

शनिवार को वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए महामुकाबले से पहले अरिजीत सिंह ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस भी दिया था। फैंस को अरिजीत सिंह का यह परफॉर्मेंस काफी पसंद आया था। हालांकि उनका यह परफॉर्मेंस टीवी के प्रसारित नहीं किया गया था। ऐसे में इस प्रस्तुती का आनंद सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शक ही ले सकें।

अरिजीत सिंह का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने परफॉर्मेंस के बीच विराट कोहली को प्रैक्टिस करते हुए देखते हैं। वह विराट कोहली को देखते ही उन्हें माइक से आई लव यू विराट कहते हैं। आपको बता दें कि अनुष्का के अलावा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंची थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications