World Cup 2023 : क्रिकेट के मैदान में फिर हुई जार्वो की वापसी, टीम इंडिया की जर्सी में आए नजर

(Photo Courtesy: H Twitter)
(Photo Courtesy: Twitter Snapshots)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का वनडे वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अपना पहला मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच के शुरू होने के बीच मैदान पर एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, लंबे समय बाद भारतीय टीम की जर्सी में जार्वो (Jarvo) की वापसी हुई है।

Ad

यह पहली बार नहीं है जब जार्वो ने मैदान पर वापसी की है। इससे पहले भी वह साल 2021 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे पर हुए टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर उतरते हुए नजर आए थे। उस समय भी उन्होंने सबको चकमा देते हुए मैदान पर एंट्री की थी। ऐसा ही मामला वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे मुकाबले के दौरान भी देखने को मिला। जार्वो ने 69 नंबर की जर्सी पहने हुए सबको चकमा दे दिया और मैदान पर उतरे हुए नजर आए।

जार्वो को मैदान पर से बाहर करने के लिए सुरक्षाकर्मी मैदान पर नजर आए। वहीं विराट कोहली भी जार्वो को समझाकर मैदान से बाहर जाने के लिए कहते हुए दिखे। जार्वो के मैदान पर उतरने की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पर मजेदार प्रतिक्रियांए दे रहे हैं।

आपको बता दें कि जार्वो क्रिकेट मैदान पर भले ही कई बार उतरते हुए नजर आए हैं। पर उनका क्रिकेट से कोई नाता नहीं है। वह अपने मजाकिया वीडियो के लिए जाने जाते हैं। जार्वो का पूरा नाम डेनियल जार्विस है पर फैंस उन्हें जार्वो के नाम से ही जानते हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम आज वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। टीम इंडिया कमाल की फॉर्म में चल रही है। वर्ल्ड कप से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications