वर्ल्ड कप में रचा गया इतिहास, नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर

नाइजीरिया की टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @T20WorldCup)
नाइजीरिया की टीम ने रचा इतिहास (Photo Credit - @T20WorldCup)

Nigeria Beat New Zealand Womens T20 World Cup : आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मुकाबला काफी ऐतिहासिक साबित हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को नाइजीरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से मुकाबला 13-13 ओवरों का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया वुमेंस टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड महिला टीम 6 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी और उन्हें महज 2 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Ad

पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। टीम की दोनों ही सलामी बल्लेबाज 1 और 3 का ही स्कोर बना सकीं। महज 27 रन तक टीम ने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान लकी पिटी ने पारी को संभाला। उन्होंने 22 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। लिलियन उडेह ने भी 25 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली। इसी वजह से टीम किसी तरह से 65 रन का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज केट इरविन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं। जबकि एमा मैकलियोड सिर्फ 3 ही रन बना सकीं। ईव वोलैंड ने भी 14 रन बनाए। अनिका टोड ने 27 गेंद पर 19 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही और इसी वजह से सिर्फ 63 रन ही बना सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस तरह नाइजीरिया ने अंडर-19 वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की।

अगर अन्य मुकाबलों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जबकि यूएसए ने आयरलैंड वुमेंस टीम को हराया। वहीं भारतीय टीम भी एक मैच जीत चुकी है और अपना अगला मुकाबला 21 जनवरी को मलेशिया के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। इस मैच में भी टीम इंडिया एक बेहतरीन जीत हासिल कर सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications