NZ vs AUS Dream11 Prediction, प्लेइंग XI अपडेट आज के T20 World Cup 2021 फाइनल मैच के लिए - 14 नवंबर, 2021

NZ vs AUS T20 World Cup 2021 Dream11 Prediction
NZ vs AUS T20 World Cup 2021 Dream11 Prediction

T20 World Cup 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया (NZ vs AUS) के खिलाफ दुबई में है। न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। दोनों टीमों ने आज तक एक बार भी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है और ऐसे में नया चैंपियन मिलना तय है।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 9-5 से आगे है। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है, जिसमें न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी।

T20 World Cup के लिए दोनों टीमें

New Zealand

केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, काइल जेमिसन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी

Australia

आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एश्टन एगर, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम ज़म्पा

NZ vs AUS के लिए संभावित प्लेइंग XI

New Zealand

केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, डैरिल मिचेल, मार्टिन गप्टिल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी

Australia

आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

मैच डिटेल

मैच - न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया, फाइनल

तारीख - 14 नवंबर 2021, 7.30 PM IST

स्थान - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच और पिछले कुछ मैचों के परिणाम को देखते हुए टॉस जीतकर बिना सोचे पहले गेंदबाजी का फैसला लेना सही रहेगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 160-170 से ऊपर का स्कोर ही सुरक्षित हो सकता है।

NZ vs AUS Dream11 Fantasy Suggestions

Fantasy Suggestion #1: मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, मिचेल मार्श, जेम्स नीशम, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी

कप्तान - डेविड वॉर्नर, उप कप्तान - ट्रेंट बोल्ट

Fantasy Suggestion #2: टिम साइफर्ट, डेविड वॉर्नर, मार्टिन गप्टिल, आरोन फिंच, डैरिल मिचेल, ग्लेन मैक्सवेल, टिम साउदी, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी

कप्तान - डैरिल मिचेल, उप कप्तान - एडम ज़म्पा

Quick Links